ePaper

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे बरेली के कांग्रेसी, राहुल गांधी के साथ किया कदमताल, कही ये बात

Updated at : 05 Jan 2023 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे बरेली के कांग्रेसी, राहुल गांधी के साथ किया कदमताल, कही ये बात

भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में बरेली के कांग्रेसी भी शामिल हुए हैं. जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी बस और कारों के काफिले के साथ यात्रा में पहुंचे. बरेली के कांग्रेसियों ने बागपत से शामली और गुरुवार को शामिली से हरियाणा तक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाया.

विज्ञापन

Bareilly News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) यूपी में 3 जनवरी को पहुंची थी. यूपी में भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में बरेली के कांग्रेसी भी शामिल हुए हैं. जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी बस और कारों के काफिले के साथ यात्रा में पहुंचे. बरेली के कांग्रेसियों ने बागपत से शामली और गुरुवार को शामिली से हरियाणा तक कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाया.

राहुल गांधी की यात्रा पर फूलों की बारिश

इसके साथ ही राहुल गांधी की यात्रा पर बरेली के फूलों की बारिश की. भारत जोड़ो यात्रा में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की. इसमें युवाओं ने अग्निवीर योजना के खिलाफ अपनी बात रखी. इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो में शामिल यात्रियों का स्वागत कर अपना समर्थन दिया.

आज हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

जिला अध्यक्ष ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में उत्साह देखते ही बन रहा है. लोगों का अपार जनसमर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है. उससे यह प्रमाणित होता है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें कायम हैं. 32 साल से सत्ता में न होने के बावजूद भी बहुत गहरी हैं. गुरुवार शाम भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी. इसके बाद हिमाचल से होकर श्रीनगर की तरफ बढ़ेगी.

कड़कड़ाती ठंड के बीच यात्रा में शामिल हो रहे लोग 

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी तय समय पर शामिल होते हैं. इसके बाद यात्रा निर्धारित समय पर चलती है. यात्रा में शामिल कांग्रेसियों के साथ ही हर किसी में उत्साह साफ नजर आता है. कड़कड़ाती ठंड के बीच भी लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं.

Also Read: Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Live: शामली के जिड़ाना गांव पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, UP में आज अंतिम दिन
बरेली के ये प्रमुख नेता यात्रा में हुए शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में बरेली से जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर केबी त्रिपाठी, कृष्ण कांत शर्मा, इलियास अंसारी, पंडित राज शर्मा, जिया उर रहमान, जुनैद हसन एडवोकेट, कमरुद्दीन सैफी, अनीस रजा, पाकीजा खान, सय्यद गुलफाम मियां, दिनेश दद्दा, प्रोफेसर यशपाल सिंह, राजन उपाध्याय, रियाजुल परधान, डॉक्टर सदाकत हुसैन शेख, युसूफ खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी थे.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजीद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola