ePaper

बरेली में खूब दौड़ रहा बुलडोजर, तीन अवैध कालोनियां फिर ध्वस्त, कॉलोनाइजर में खौफ, रियल एस्टेट कारोबार चौपट

Updated at : 19 Nov 2023 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली में खूब दौड़ रहा बुलडोजर, तीन अवैध कालोनियां फिर ध्वस्त, कॉलोनाइजर में खौफ, रियल एस्टेट कारोबार चौपट

बीडीए की टीम ने अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाया. बरेली-लखनऊ हाइवे के बड़ा बईपास स्थित अम्बर ग्रीन सिटी, हाइवे एंक्लेव, और कुंज वाटिका आदि कालोनी में बुलडोजर की कार्रवाई की.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुलडोजर काफी तेजी से दौड़ रहा है. पिछले तीन दिनों में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बुलडोजर ने 11 अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया है, जिसके चलते कालोनाइजर में काफी खौफ है. मगर, बीडीए की कार्रवाई से बरेली के रियल एस्टेट का कारोबार चौपट हो चुका है. बीडीए के बुलडोजर की दहशत में नया निर्माण लगभग बंद हो चुका है. इससे जमीन की खरीद फरोख्त में कमी आई है. इसके साथ ही सरिया, सीमेंट और रेत के दुकानदारों की सेल में कमी आई है. शनिवार को बीडीए की टीम बड़ा बाईपास स्थित बिचपुरी में पहुंची. उन्होंने शिव मंगल सिंह और बादाम सिंह आदि के द्वारा करीब 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी का निर्माण और विकास कार्य किया गया था. यहां भूखंडों का चिह्नीकरण,नाली, विद्युत पोल, साइट ऑफिस और सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था. इसको बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. इसके साथ ही पहाड़गंज में अकील अहमद और वाजिद अली आदि की करीब 8 बीघा की अवैध कालोनी ध्वस्त की गई. यहां निर्माण के साथ ही विकास कार्य कर भूखण्डों का चिह्नांकन, नाली, साइट ऑफिस, और सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था. फरीदापुर इनायत खां में आबिद अली आदि ने करीब 28 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी विकसित की है. इसको भी बुल्डोजर से ध्वस्त किया गया. इस कालोनी में कई प्रकार का निर्माण कार्य किया जा रहा था. बीडीए ने अवैध कालोनियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम 1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की. इस दौरान बीडीए के एई हरीश कुमार, जेई सुनील गुप्ता, एसके सिंह आदि मौजूद रहे. बीडीए ने संपत्ति खरीदने वालों को बीडीए से पास नक्शे की कालोनी में ही प्लाट और संपत्ति खरीदने की हिदायत की.

2 दिन में ध्वस्त की 8 कालोनी

बीडीए की टीम ने शुक्रवार को भी अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाया. बरेली-लखनऊ हाइवे के बड़ा बईपास स्थित अम्बर ग्रीन सिटी, हाइवे एंक्लेव, और कुंज वाटिका आदि कालोनी में बुलडोजर की कार्रवाई की. बीडीए की टीम ने सबसे पहले प्रेम यादव और केपी कन्नौजिया आदि के द्वारा विकसित की जाने वाली कालोनी में कार्रवाई की. यह शहर के अहलादपुर पुलिस चौकी बड़ा बाईपास पर करीब 45 बीघा क्षेत्रफल में अम्बर ग्रीन सिटी, एवं हाईवे इन्कलेव नाम से अवैध कालोनियों का निर्माण, विकास कार्य कर भूखण्डों (प्लॉट) का चिह्नांकन किया जा चुका था. नाली, विद्युत पोल, साइट ऑफिस एवं सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था. इनको बीडीए ने पहले भी चेतवानी थी. मगर, इसके बाद भी काल नाइजर ने काम बंद नहीं किया. इसीलिए बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. इसके साथ प्रधान सियाराम साहू ने करीब 30 बीघा जमीन में कुन्ज वाटिका नाम से फेस-01, 02 एवं 03 में विभाजन कर विकसित किया किया था. इस अवैध कालोनी में अवैध रूप में सीसी रोड, नाली, विद्युत पोल,और बाउन्ड्रीवाल का निर्माण-विकास कर दिया था.इसको साथ ही बुल्डोजर से ध्वस्त किया गया

Also Read: लखनऊ में साले ने की थी पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या, पत्नी को थी जानकारी, पुलिस के खुलासे में सामने आया ये सच
गुरुवार को 5 कालोनी पर चला था बुलडोजर

बरेली में गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण बीडीए की टीम का बड़े बाईपास की अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला था. यह कालोनी 21 महीने से विकसित की जा रही थीं. मगर, बीडीए के बुलडोजर ने 75 मिनट में ध्वस्त कर दिया. कालोनाइजर ने बीडीए की कार्रवाई रोकने की काफी कोशिश की. मगर, टीम ने एक भी नहीं सुनी. गुरुवार को बीडीए टीम ने बड़ा बाईपास पर अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाया. टीम आसपुर बिलवा रोड पर हरवंश यादव की 20 बीघा क्षेत्रफल में स्थित अवैध कालोनी पहुंची. यहां कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कर भूखण्डों का चिह्नांकन, साइट ऑफिस और सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था. मगर, बीडीए के बुलडोजर ने अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया. बिलवा पर गौरव अरोड़ा की 06 बीघा क्षेत्रफल की अवैध रूप से कालोनी का निर्माण, विकास कार्य किया गया था. इसके साथ ही इलयास की पुरनापुर रोड पर स्थित 10 बीघा क्षेत्रफल की अवैध कालोनी, आसपुर बिलवा रोड पर हरवंश यादव की 10 बीघा क्षेत्रफल की कालोनी, शेर बहादुर की बड़ा बाईपास स्थित सैदपुर चुन्नी लाल पर करीब 15 बीघा क्षेत्रफल की अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया. इन कालोनियों में निर्माण, विकास कार्य, बाउन्ड्रीवाल,साइट ऑफिस का निर्माण कार्य किया जा रहा था.इसको भी बुलडोजर से ध्वस्त किया गया.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola