ePaper

पीलीभीत में गन्ने के खेत से छात्रा का शव बरामद, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, जांच जारी

Updated at : 14 Nov 2021 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
पीलीभीत में गन्ने के खेत से छात्रा का शव बरामद, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, जांच जारी

खेत से बीयर की बीतल, नमकीन के पैकेट, छात्रा की साइकिल और किताबें बरामद हुई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को लेकर एसपी दिनेश पी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि वो घर से कोचिंग पढ़ने गई थी. शनिवार की देर रात छात्रा का शव गन्ने के खेत से मिलने पर सनसनी फैल गई. खेत से बीयर की बीतल, नमकीन के पैकेट, छात्रा की साइकिल और किताबें बरामद हुई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को लेकर एसपी दिनेश पी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

बताया जाता है कि पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती थी. शनिवार सुबह वो कोचिंग और कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली. देर शाम तक वो घर नहीं लौटी. इसके बाद किशोरी के पिता और भाई ने खोजबीन शुरू की. रात को नौ बजे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस ने लिंक रोड पर नहर किनारे गन्ने के खेत से किशोरी का शव नग्न अवस्था में बरामद किया.

सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीसलपुर प्रशांत कुमार बरखेड़ा, इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे. डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया. पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है. एसपी दिनेश पी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. केस की जांच जारी है.

(इनपुट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)

Also Read: बरेली के स्मैक किंग रिफाकत का गुर्गा राजा गिरफ्तार, झारखंड कनेक्शन का खुलासा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola