WhatsApp Dark Mode एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए जारी, जानें क्या हैं इसके फायदे और कैसे करें इनेबल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp Dark Mode एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए जारी, जानें क्या हैं इसके फायदे और कैसे करें इनेबल

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए आखिरकार Dark Mode फीचर iOS और Android प्लेटफॉर्म पर रोलआउट कर दिया है.

विज्ञापन

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए आखिरकार Dark Mode फीचर iOS और Android प्लेटफॉर्म पर रोलआउट कर दिया है. इस मोड के एक्टिवेट हो जाने पर यूजर्स की आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा और साथ ही उनके फोन की बैटरी की खपत भी कम हो जाएगी.

धीरे-धीरे यह अपडेट सभी यूजर्स को मिल जाएगा. इस फीचर की टेस्टिंग पिछले काफी महीनों से चल रही थी.हाल ही में कंपनी ने इसका लोगो भी जारी किया था. इस लोगो का कलर ब्लैक है. नये लोगो की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी थी. डार्क मोड फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट और ब्लॉग पोस्ट से दी है.

डार्क मोड के बारे में WhatsApp ने कहा, टेस्टिंग के दौरान हमने पाया कि प्योर वाइट और ब्लैक के कलर कॉम्बिनेशन से आंखों को काफी जल्दी थकान हो जाती थी, इसीलिए अब आप WhatsApp में खास डार्क ग्रे बैकग्राउंड और ऑफ-वाइट कलर देखेंगे जो न सिर्फ स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करता है बल्कि इससे कॉन्ट्रास्ट में भी काफी सुधार हुआ है. डार्क मोड में चैटिंग पहले के मकाबले काफी बेहतर एक्सपीरिएंस देगी.

यहां यह जानना जरूरी है कि डार्क मोड के लिए सबसे जरूरी है कि आपका WhatsApp लेटेस्ट वर्जन वाला है. अगर ऐसा नहीं है, तो आप इसे प्ले स्टोर में जाकर अपडेट कर सकते हैं.

एंड्रॉयड 10 और iOS 13 यूजर्स डार्क मोड को डायरेक्ट सिस्टम सेटिंग्स में जाकर इनेबल कर सकते हैं. वहीं, एंड्रॉयड 9 और उससे पुराने ओएस यूजर्स को WhatsApp चैट्स में जाकर थीम ऑप्शन पर टैप करना है. इसके बाद यहां दिये गए डार्क फ्रॉम लाइट, डार्क या सिस्टम वाइड ऑप्शन को सेलेक्ट करें. सिस्टम वाइड ऑप्शन के ऑन होने पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के डार्क थीम में होने पर WhatsApp को भी ऑटोमैटिकली इसी थीम पर बाई डिफॉल्ट सेट कर देगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola