सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर दौड़ेगा, 3 घंटे में बैटरी फुल और 27 लीटर बूट स्पेस... फैमिली के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated:
विज्ञापन

VLF Starda इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीर (Pic: VLF)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

VLF Strada इलेक्ट्रिक स्कूटर: 250km रेंज, 3 घंटे में फुल चार्ज, 27L बूट स्पेस. स्टाइलिश, दमदार परफॉर्मेंस. फैमिली के लिए परफेक्ट. इसमें मिलते हैं शानदार डिजाइन, आरामदायक सीट और रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयोगी फीचर्स. जानें इसकी कीमत, बैटरी, चार्जिंग और परफॉर्मेंस से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में इटैलियन ब्रांड VLF ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर VLF Strada को पेश करके खलबली मचा दी है. यह स्कूटर अपने आकर्षक लुक और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है. डेली के सफर को आसान बनाने के साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक फीचर्स के साथ आता है. अगर आप अपने परिवार के लिए एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है. आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं. 

विज्ञापन

VLF Strada: वेरिएंट्स और कीमत

VLF Strada को भारतीय बाजार में दो अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसका पहला वेरिएंट City है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट Max है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपये तय की गई है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार खूबसूरत कलर ऑप्शंस - कारबोनियो ब्लैक, टाइटेनियो ग्रे, लूना व्हाइट और अर्बानो सिल्वर में उपलब्ध है.

VLF Strada: बैटरी, चार्जिंग और शानदार रेंज

VLF Strada में सुरक्षित LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. City वेरिएंट में 2.16 kWh की बैटरी मिलती है, जिसे फुल चार्ज होने में केवल 3 घंटे का समय लगता है और यह 130 km की रेंज देती है. वहीं Max वेरिएंट में 4.32 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 250 km की लंबी रेंज प्रदान करती है. बड़ी बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का वक्त लगता है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 322km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी का भी ऑप्शन... ₹1.5 लाख से कम में मिलते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

VLF Strada: परफॉर्मेंस और स्पीड

इस स्कूटर में 4.8 kW की पीक पावर देने वाली BLDC हब मोटर लगी है, जो 34 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से 85 kmph की टॉप स्पीड पकड़ लेता है. राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से इसे तीन राइडिंग मोड्स - Eco, City और Sport में चला सकते हैं. इसके अलावा, मोटर और बैटरी दोनों को IP67 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग दी गई है, जिससे बारिश या धूल में भी कोई परेशानी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 212Km तक की रेंज और 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस, दिवाली पर TVS iQube को घर लाने से पहले जाने ये 5 बातें

VLF Strada: प्रीमियम फीचर्स और बूट स्पेस

VLF Strada में 5.0 इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसके अलावा कीलेस एंट्री, इल्यूमिनेटेड इग्निशन एरिया, USB चार्जिंग पोर्ट और फ्रंट स्टोरेज पॉकेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. सामान रखने के लिए इसमें 27 लीटर का बड़ा अंडरसीट बूट स्पेस मिलता है. सुरक्षा के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है.

VLF Strada: फैमिली के लिए कैसा है यह स्कूटर?

पारिवारिक इस्तेमाल के लिए VLF Strada एक परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर साबित होता है. 780 mm की कम्फर्टेबल सीट हाइट और 98 kg का हल्का वजन इसे फैमिली के हर सदस्य के लिए चलाने में बेहद आसान बनाता है. 27 लीटर का बड़ा बूट स्पेस राशन, सब्जी या बच्चे का स्कूल बैग रखने में काफी मदद करता है. 250 km की लंबी रेंज के कारण बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाता है और डेली यूज के लिए यह एक भरोसेमंद साथी बनता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola