ePaper

Upcoming Electric Cars In india: महिंद्रा, टाटा और मारुति की ये इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होते ही मचाएंगी धूम

Updated at : 24 Sep 2023 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Upcoming Electric Cars In india: महिंद्रा, टाटा और मारुति की ये इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होते ही मचाएंगी धूम

Upcoming Electric Cars In india: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग और पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के बाद से लोगों की मानसिकता में भी बदलाव हो रहे हैं और ऐसे में EVs की बिक्री भी बढ़ रही है. अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है.

विज्ञापन
Tata Punch EV
undefined

टाटा मोटर्स आने वाले समय में इंडियन मार्केट में कई इलेक्ट्रिक कारें (Car) लॉन्च करने वाली हैं, जो कि लुक-फीचर्स और रेंज स्पीड के मामले में धांसू होंगी. इनमें सबसे ज्यादा इंतजार पंच ईवी का है. पंच इलेक्ट्रिक को 10 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है

Tata Harrier EV
undefined

इसके बाद हैरियर ईवी और कर्व ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार भी लॉन्च की जाएगी. इन इलेक्ट्रिक कारों का लोगों को लंबे समय से इंतजार है.

Mahindra XUV.e8
undefined

महिंद्रा एंड महिंद्रा जोर-शोर से अपनी अगली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e8 की टेस्टिंग कर रही है और माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है. महिंद्रा एक्सयूवी700 पर बेस्ड यह इलेक्ट्रिक एसयूवी लुक और फीचर्स के साथ ही पावर और बैटरी रेंज के मामले में जबरदस्त होगी.

Maruti Suzuki EVX
undefined

मारुति सुजुकी भी अगले साल तक अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवीएक्स को सड़कों पर उतार सकती है. इस साल ऑटो एक्सपो में इसे शोकस किया गया था. मारुति सुजुकी ईवीएक्स जहां लुक और फीचर्स में भी धांसू होगी, वहीं इसकी रेंज और स्पीड भी अच्छी होगी.

Hyundai IONIQ
undefined

हुंडई मोटर इंडिया आने वाले समय में अपनी एक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 6 को लॉन्च कर सकती है. इसके साथ ही कोना का भी फेसलिफ्टेड मॉडल लॉन्च किया जाएगा.

Kia EV
undefined

किआ मोटर्स भी अपनी बिग साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9 को अगले साल तक इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है. आने वाले समय में इन सभी अपकमिंग ईवी की डिटेल्स सामने आ जाएगी.

Also Read: Video: महिंद्रा ने 3 नए इलेक्ट्रिक SUVs का टीजर किया जारी, 200 Km प्रति घंटे की रफ्तार से दिखा रोमांच
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola