36km से ज्यादा का माइलेज, कीमत 1.5 लाख से भी कम, यंग राइडर्स को पसंद आ रही Royal Enfield की ये बाइक
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Jan 2026 5:48 PM
Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield Hunter 350 यंग राइडर्स और डेली कम्यूटर्स के बीच पॉपुलर बाइक में से एक है. दमदार इंजन, करीब 36kmpl का माइलेज, आसान हैंडलिंग और कंफर्टेबल डिजाइन इसे शहर के ट्रैफिक से लेकर लंबी राइड तक हर जगह फिट बनाते हैं.
350cc वाली सेगमेंट में Royal Enfield Hunter 350 लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. ये Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक भी है. भले ही इसकी सेल्स Classic 350 जितनी धमाकेदार न हो, लेकिन अगस्त 2022 में लॉन्च होते ही इसने लोगों का ध्यान खींचा. ये बाइक खासतौर पर यंग राइडर्स और रोज़मर्रा के कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है. जो लोग Royal Enfield लेना तो चाहते हैं, लेकिन ऐसी बाइक चाहिए जो जेब पर भारी न पड़े और शहर के ट्रैफिक में आसानी से चल जाए, उनके लिए ये एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. तो आइए, जानते हैं वो 5 बड़ी बातें, जो Royal Enfield Hunter 350 को एकदम फेवरेट बाइक बनाती हैं.
दमदार इंजन
Royal Enfield Hunter 350 की सबसे बड़ी खासियत है इसका टॉर्क वाला J-series इंजन. इसमें वही 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है. ये इंजन 20.2 bhp की पिक पॉवर और 27 Nm का टॉर्क देता है. Hunter 350 में स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी है, जिससे क्लच हल्का और स्मूद लगता है. और हां, माइलेज की बात करें तो ये बाइक 36.2 kmpl देती है, मतलब पावर और एफिशिएंसी दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन एक ही पैकेज में आपको मिल जाता है.
चलाने में एकदम आसान
Hunter 350 सिर्फ 181 किलो की है. यानी पूरी कंपनी की लाइनअप में सबसे हल्की बाइक यही है. हल्की होने की वजह से ये ट्रैफिक में चलाने में सुपर आसान है. इसे मैन्योर करना और कंट्रोल करना भी आसान है. यही वजह है कि लोग इसे इतना पसंद करते हैं. Hunter 350 की खास बात ये है कि इसमें दोनों तरफ 17-इंच के व्हील्स लगे हैं, जो इसे अपने सिबलिंग्स की तुलना में ज्यादा फुर्तीला और झटपट बनाते हैं.
स्मूथ या उबड़-खाबड़ रास्ते, दोनों में मस्त
इस बाइक को चलाना आसान है और ट्रैफिक में मोड़ लेना भी झटपट हो जाता है. 2025 में इसका रियर सस्पेंशन थोड़ा अपडेट किया गया है, जिससे राइडिंग कंफर्ट पहले से और बढ़ गई है. चाहे स्मूथ रोड हो या थोड़े उबड़-खाबड़ रास्ते, Hunter 350 हर जगह बखूबी काम करती है. ब्रेकिंग की बात करें तो 300mm फ्रंट डिस्क और 270mm रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS है.
कंफर्टेबल डिजाइन
Royal Enfield Hunter 350 का लुक है बिल्कुल कंपैक्ट, स्पोर्टी और सिंपल. ये मॉडर्न रेट्रो रोडस्टर स्टाइल इसे Classic 350 जैसी पुरानी क्रूजर बाइक्स से अलग बनाती है. इसकी सीट की ऊंचाई सिर्फ 790mm है, यानी छोटे राइडर्स के लिए भी इसे हैंडल करना आसान है. चौड़े हैंडल्स राइडर को कंफर्टेबल और सीधा बैठने का पोजीशन देते हैं.
मॉडर्न फीचर्स
Royal Enfield Hunter 350 सिर्फ रेट्रो लुक में ही कमाल की नहीं है. इसमें मॉडर्न फीचर्स भी भरपूर मिले हैं. जैसे कि Metro वेरिएंट में LED हेडलाइट है, साथ ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Type-C USB चार्जर भी मिलता है. ये सारे फीचर्स ना सिर्फ बाइक की स्टाइल बढ़ाते हैं, बल्कि राइड को और भी यूजफुल और कंफर्टेबल बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: सॉलिड बिल्ड और परफॉर्मेंस में Bullet 350 से कम नहीं ये 5 बाइक्स, लिस्ट में Honda और TVS के मॉडल भी शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










