Redmi A2 Series के स्मार्टफोन्स अब हुए और किफायती, कीमत जानकर कहेंगे- वाह!

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Jun 2023 4:18 PM

विज्ञापन

Redmi ने A2 और A2+ दोनों डिवाइस को 2GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. आइए जानें इन दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डीटेल्स-

विज्ञापन

Redmi A2 Series Cheaper Affordable Smartphone : शाओमी ने अपनी किफायती फोन सीरीज में नया मॉडल पेश किया है. रेडमी A2 सीरीज के स्मार्टफोन कंपनी ने पिछले ही महीने भारत में लॉन्च किये हैं. ब्रांड ने अब A2 और A2+ दोनों डिवाइस को 2GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. आइए जानें इन दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डीटेल्स-

Redmi A2 Series : Features & Specifications

  • Redmi A2 और Redmi A2+ में 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है

  • यह 1600 x 720 पिक्सेल का HD+ रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है

  • फोन की स्क्रीन में पतले बेजल्स और फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक छोटा वॉटरड्रॉप नॉच है

  • यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 SoC से पावर्ड है, जिसे 4GB तक रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है

  • हैंडसेट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है

  • स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. यह फोन 3GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट भी प्रदान करता है

  • स्मार्टफोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है

  • डुअल-कैमरा सेटअप में 8MP का प्राइमरी कैमरा और एक QVGA लेंस है. सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है

  • कनेक्टिविटी फीचर्स में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं.

Also Read: Rs 6,999 में लॉन्च हुआ 6GB RAM वाला नया Nokia C12 Pro, जानें क्या है खास
Redmi A2 Series : Price & Availability

रेडमी A2 और A2+ को 2GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. दोनों फोन की कीमत क्रमशः 6,799 रुपये और 8,499 रुपये है. रेडमी ए2 सीरीज के दोनों फोन सी ग्रीन, एक्वा ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं. इनके पिछले हिस्से पर फॉक्स लेदर फिनिश है. इसमें स्क्रैच-रेजिस्टैंट डिस्प्ले और स्प्लैश-प्रूफ बॉडी मिलती है. इसे अमेजन इंडिया के माध्यम से खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola