ePaper

दिल्ली और मुंबई को 12 घंटों में AC e-Bus से जोड़ने का लक्ष्य, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Updated at : 22 Aug 2022 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली और मुंबई को 12 घंटों में AC e-Bus से जोड़ने का लक्ष्य, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में अपना नया प्लान पेश किया है. इस प्लान के मुताबिक अब उनका लक्ष्य मुंबई और दिल्ली को आपस में AC e-Bus की मदद से महज 12 घंटे में जोड़ने का है.

विज्ञापन

Nitin Gadkari Plan For Mumbai-Delhi Expressway: भारत के परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाल में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को लॉन्च करते हुए कहा कि अब हमारा प्लान दिल्ली से मुंबई के नरीमन पॉइंट को इलेक्ट्रिक AC बस से जोड़ने का है. और आने वाले समय में यह यात्रा महज 12 घंटों में तय की जा सकेगी. गडकरी ने आगे बताया कि इस 1,350 किलोमीटर एक्सप्रेसवे का काम 70 प्रतिशत तक पूरा भी हो चुका है. बता दें इस इलेक्ट्रिक बस का उद्घाटन Y B Chavan सेंटर में गडकरी द्वारा किया गया.रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे में इन बसों का चलना सितम्बर महीने से शुरू हो सकता है. बता दें इन इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण स्विच मोबिलिटी (Switch Mobility) द्वारा किया जा रहा है. यह अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की ही एक सब्सिडियरी कंपनी है. इस प्लान के तहत कुल 900 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण कराया जा रहा है और उनमें से 200 बसें स्विच मोबिलिटी तैयार कर रही है. एक इवेंट के दौरान नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के साथ मिलकर NCPA में BEST की प्रीमियम ऐप पर बेस्ड बस सर्विस का शुभारम्भ भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola