1 महीने के अंदर लॉन्च हुए 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, किसी में 165km रेंज, कोई देगा 52 लीटर स्टोरेज... जानें कौन सबसे बेहतर?
New Launched Electric Scooters
भारतीय बाजार में एक महीने के भीतर 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं. E3 Trion, Ampere Magnus G Max, Ather Konarc, और Simple Wave बेहतरीन रेंज और फीचर्स के साथ आए हैं. जानिए कौन-सा आपके लिए बेहतर है.
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बीते एक महीने के अंदर चार नए और दमदार स्कूटरों की एंट्री हुई है. E3 Trion, Ampere Magnus G Max, Ather Konarc और Simple Wave ने बाजार में नया मुकाबला शुरू कर दिया है. कोई रेंज के मामले में शानदार लग रहा है तो किसी में फीचर्स की भरमार है. ऐसे में यदि आपने भी हाल ही में कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है, तो इन चारों में से किसी एक को अपने घर ला सकते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
E3 Trion
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: 99,999 रुपये

6 अगस्त को बाजार में आए E3 Trion की शुरुआती कीमत लगभग 99,999 रुपये रखी गई है. इसमें 3.5 kW की मोटर मिलती है. रेंज के मामले में यह स्कूटर काफी आगे है और सिंगल चार्ज में लगभग 165 किमी तक की IDC रेंज देने का दावा करता है. डेली कम्यूटर्स के लिए यह एक किफायती विकल्प बनकर उभरा है. इसमें AI फीचर्स मिलेंगे. इसमें 52 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है.
Ampere Magnus G Max
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: 1,02,999 रुपये

12 अगस्त को लॉन्च हुए Ampere Magnus G Max की कीमत 1,02,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें 3 kWh क्षमता वाली बैटरी और 2.4 kW की मोटर दी गई है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 142 किमी की रेंज देता है. डेली इस्तेमाल के हिसाब से इसका डिजाइन काफी आरामदायक है. कंपनी बैटरी पर 5 साल या 75 हजार किलोमीटर वारंटी दे रही है. दावा है कि बैटरी की कुल लाइफ 2 लाख किलोमीटर है.
Ather Konarc
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: 99,999 रुपये

29 अगस्त को Ather ने अपना नया मॉडल Konarc पेश किया, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूमम कीमत 99,999 रुपये है. इसके टॉप वेरिएंट (3.5 kWh) में 161 किमी की सर्टिफाइड रेंज मिलती है, जबकि बेस वेरिएंट 100 किमी की रेंज देता है. Ather का यह मॉडल अपनी भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी और टेक्नोलॉजी के लिए जाना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 320km दौड़ेगा, 34 लीटर बूट स्पेस भी मिलेगा... डेली इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Simple Wave
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: 1.09 लाख रुपये

2 सितंबर को एंट्री करने वाले Simple Wave की शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये से लेकर 1.89 लाख रुपये तक है. इसके अलग-अलग बैटरी वेरिएंट्स (2.2 kWh से 5 kWh) में 110 किमी से लेकर 200 किमी से भी ज्यादा की रेंज मिलती है. बड़े बूट स्पेस के साथ यह फैमिली यूसेज के लिए एकदम सही है.
ये भी पढ़ें: Simple Energy ने लॉन्च किया नया फैमिली ई-स्कूटर Simple Wave, 243 KM तक की रेंज और 1.09 लाख रुपये शुरुआती कीमत
कौन-सा स्कूटर है सबसे बेहतर?
चारों स्कूटरों की तुलना करने पर अगर आपका मुख्य फोकस रेंज और परफॉर्मेंस पर है, तो Simple Wave का 5 kWh बैटरी वेरिएंट सबसे बेहतर निकलकर सामने आता है. वहीं कम बजट में बेहतरीन रेंज, ब्रांड वैल्यू और ओवरऑल बैलेंस के मामले में Ather Konarc (3.5 kWh) और E3 Trion सबसे ज्यादा फायदे का सौदा साबित होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए