फुल चार्ज में 320km दौड़ेगा, 34 लीटर बूट स्पेस भी मिलेगा... डेली इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ola S1 X+ 5.3kWh Electric Scooter (Pic: Ola)
पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान? Ola S1 X Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर 320km की शानदार रेंज और 34 लीटर बूट स्पेस के साथ आता है. फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स इसे डेली उपयोग के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. पेट्रोल के खर्चे से बचने के लिए लोग चार्जिंग वाली गाड़ी की ओर जा रहे हैं. यदि आपने भी एक नया ई-स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है, तो ओला कंपनी की S1 X Plus 5.3kWh आपके लिए एक धांसू ऑप्शन हो सकता है. एक बार फुल चार्ज में यह 320 किलोमीटर दौड़ सकता है. इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा, इसके अलावा फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Ola S1 X Plus 5.3kWh: दमदार बैटरी और लंबी रेंज
ओला के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.3 kWh की बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 320 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है. जो लोग रोजाना लंबी दूरी का सफर तय करते हैं, उनके लिए यह रेंज बेहद मददगार साबित होगी. बार-बार चार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिलने के चलते यह डेली यूसेज के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस बन जाता है.
Ola S1 X Plus 5.3kWh: फास्ट चार्जिंग और स्टोरेज
इस स्कूटर में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी बहुत कम समय में फुल चार्ज हो जाती है. 4 घंटे 30 सेकंड में इसे 0 से 80 परसेंट चार्ज किया जा सकता है. इमरजेंसी या कम समय होने पर यह फीचर काफी काम आता है. इसके अलावा सामान रखने के लिए इसमें 34 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है. इस बड़े स्टोरेज में आप अपना हेलमेट, किराना का सामान या बैग आसानी से रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 142km की रेंज, 65kmph की स्पीड और 34L स्टोरेज...₹1.03 लाख के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में और क्या है खास?
Ola S1 X Plus 5.3kWh: शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह स्कूटर काफी आगे है. इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो बेहतर पिकअप और बढ़िया टॉप स्पीड देती है. शहर के ट्रैफिक में इसे चलाना बेहद आसान और आरामदायक है.
Ola S1 X Plus 5.3kWh: प्रमुख फीचर्स
- बैटरी क्षमता: 5.3 kWh की पावरफुल लिथियम-आयन बैटरी
- राइडिंग रेंज: सिंगल फुल चार्ज में 320 किमी की रेंज
- बूट स्पेस: 34 लीटर की बड़ी अंडर-सीट स्टोरेज
- फास्ट चार्जिंग: डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (0 से 80% लगभग 4 घंटे 50 मिनट में)
- रिवर्स असिस्ट: आसानी से स्कूटर को पीछे करने के लिए रिवर्स मोड़
- राइडिंग मोड्स: इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड्स
- कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ, जीपीएस और स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी
- नेविगेशन सपोर्ट: डिस्प्ले पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सहायता
- स्मार्ट लॉक: कीलेस राइड और रिमोट बूट अनलॉक सुविधा
- सेफ्टी अलर्ट: एंटी-थेफ्ट अलार्म और साइड स्टैंड वार्निंग
- रीजनरेटिव ब्रेकिंग: ब्रेक लगाने पर बैटरी चार्ज होने का एडवांस फीचर
- वेकेशन मोड: लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर बैटरी सुरक्षित रखने का मोड़
- ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स: समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा
ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री
ओला का यह मॉडल अपने सेगमेंट में रेंज, स्पेस और फीचर्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में यह डेली कम्यूटर्स के लिए एक मजबूत और प्रैक्टिकल ऑप्शन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए