ePaper

महज 3 से 5 लाख रुपये में घर ला सकते हैं महिंद्रा थार, जानें कैसे

Updated at : 17 Oct 2023 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
महज 3 से 5 लाख रुपये में घर ला सकते हैं  महिंद्रा थार, जानें कैसे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2015 में थार सीडीआरई 4x4 को 2.5- लीटर, एनएफटी, टीसीआई-CRDe इंजन के साथ लॉन्च किया था. इस गाड़ी को देश ही नहीं विदेशी ग्राहकों ने भी काफी पसंद किया. इस गाड़ी की ऑफ रोडिंग क्षमता के कारण इसे चाहने वालों की संख्या काफी बढ़ गई.

विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार लोगों में काफी पॉपुलर है. जीप की तरह दिखने वाली यह गाड़ी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है. वैसे तो एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 10.98 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 16.94 लाख रुपये तक जाती है. लेकिन, आप महिंद्रा थार सीडीआरई 4×4 को महज 3 से पांच लाख रुपये में भी अपने घर ला सकते हैं. जी हां, यह सोलह आने सच है. इसके लिए आपको अपने आसपास के सेकेंड हैंड कार बाजार में सर्च करना होगा.

undefined
undefined

आपको बताते चलें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2015 में थार सीडीआरई 4×4 को 2.5- लीटर, एनएफटी, टीसीआई-CRDe इंजन के साथ लॉन्च किया था. इस गाड़ी को देश ही नहीं विदेशी ग्राहकों ने भी काफी पसंद किया. इस गाड़ी की ऑफ रोडिंग क्षमता के कारण इसे चाहने वालों की संख्या काफी बढ़ गई. अब महिंद्रा ने थार सीआरडीई 4×4 को 2019 से बनाना बंद कर दिया है.

undefined

2019 में महिंद्रा थार सीडीआरई 4×4 को बंद कर दिए जाने के बाद अब आप इसके नए मॉडल को नहीं खरीद सकते. लेकिन, सेकेंड हैंड कार में यह अब भी मौजूद है और आप वहां से इसे खरीद सकते हैं. यहां पर आपको कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे. यह आपको सेकेंड हैंड मार्केट में 3 से 5 लाख रुपये के रेंज में मिल जाएगी.

undefined

महिंद्रा थार सीडीआरई 4×4 के इंजन की बात की जाए, तो इसमें आपको 2500 सीसी का इंजन मिलेगा, जो 3800 आरपीएएम पर 105 बीएचपी की पावर और 1800-2000 आरपीएम पर 247 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.

undefined

सभी इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है. थार कार फोर-व्हील-ड्राइव और रियर-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है.

undefined

महिंद्रा थार दो वेरिएंट एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में उपलब्ध है. इसमें छह कलर ऑप्शन एवरेस्ट व्हाइट (नया), ब्लेजिंग ब्रोंज (नया), एक्वामरीन, रेड रेज, नापोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे कलर उपलब्ध हैं.

undefined

थार की फीचर लिस्ट में एलईडी डीआरएल के साथ हेलोजन हेडलैंप, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में डिजिटल एमआईडी शामिल हैं. इसके अलावा इसमें वॉशेबल इंटीरियर और रिमूवेबल रूफ पेनल भी दिए गए हैं.

Also Read: Thar Vs Jimny: क्या महिंद्रा थार के सामने फुस्स हो गयी मारुति जिम्नी? बिक्री के मद्देनजर समझिए क्या है असलियत
undefined

पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ट रिमांइडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. महिंद्रा थार फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी को टक्कर देती है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola