Apple Share: चीन ने चली ऐसी चाल, ऐपल हुआ बेहाल, दो दिन में डूब गए 200 अरब डॉलर

how did China trick made Apple suffer 200 billion dollars loss in 2 days - चीन सरकार के अपने कर्मचारियों को आईफोन के इस्तेमाल से रोके जाने की खबरें आने से ऐपल के शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसके शेयरों में सप्ताह भर में पांच प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आ चुकी है.

चीन की सरकार के एक फरमान से आईफोन बनानेवाली कंपनी ऐपल को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी ऐपल का बाजार पूंजीकरण करीब 200 अरब डॉलर घट गया है. इस सप्ताह कई मीडिया संस्थानों ने आईफोन विनिर्माता ऐपल को चीन द्वारा अलग-थलग किये जाने की खबर भी दी है.

चीन सरकार के अपने कर्मचारियों को आईफोन के इस्तेमाल से रोके जाने की खबरें आने से ऐपल के शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसके शेयरों में सप्ताह भर में पांच प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आ चुकी है.
Also Read: Apple iPhone 15 सीरीज, Vivo का रिंग फोन, Nokia का सेल्फ रिपेयरिंग फोन सहित ये हैंडसेट्स पर इस महीने रहेगी नजर
ब्रिटेन के निवेश मंच इंटरैक्टिव इन्वेस्टर में निवेश प्रमुख विक्टोरिया स्कोलर ने कहा, चीन अब अमेरिकी प्रौद्योगिकी पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है, लेकिन यह रोक ऐपल के लिए बड़ी चुनौती है. चीन उसका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार है और उसके राजस्व का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा वहीं से आता है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने आईफोन के इस्तेमाल पर रोक के बारे में कहा, किसी भी देश के उत्पादों तथा सेवाओं का चीन के बाजार में स्वागत है, जब तक वे चीन के कानूनों तथा विनियमों का अनुपालन करते हैं.
Also Read: Apple के Wanderlust इवेंट में 4 नए iPhones, 2 वॉच और एयरपॉड लॉन्च होने की उम्मीद, जानें और क्या होगा खास
अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही कायम तनाव पिछले महीने उस समय और बढ़ गया था, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन में अमेरिकी उच्च प्रौद्योगिकी के निवेश पर पाबंदियां लगाने और उन्हें नियमों के दायरे में लाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये थे. यह दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है.

आईफोन पर कथित प्रतिबंध की खबर ऐसे समय में आई है, जब ऐपल 12 सितंबर को अपने इस फोन का लेटेस्ट एडिशन लॉन्च करने की तैयारी में है. उसके आईफोन 15 सीरीज का लॉन्च करने की उम्मीद है. ऐपल इस बात का खुलासा नहीं करती है कि किस देश में उसकी कितनी सेल है, लेकिन जानकारों का कहना है कि पिछली तिमाही में उसने चीन में अमेरिका से ज्यादा आईफोन बेचे. यही नहीं, ऐपल के ज्यादातर आईफोन चीन की फैक्ट्रियों में ही बनते हैं.
Also Read: iPhone को लेकर Apple ने किया बड़ा ऐलान, Google ने उसकी फिरकी ले ली; देखें Videoप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




