Hyundai ने कंफर्म कर दिया नई SUV का नाम, Venue और Creta के बीच होगी पोजिशनिंग, जानिए कब तक होगी लॉन्चिंग?
Hyundai ने कर दी अपकमिंग SUV के नाम की पुष्टि
Hyundai ने अपनी नई SUV का नाम कंफर्म कर दिया है. इसका नाम Bayon होगा. यह भारत में Venue और Creta के बीच नई SUV के तौर पर एंट्री कर सकती है. इसमें SUV जैसा डिजाइन, ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. खास बात इसका संभावित फैक्टरी-फिटेड CNG वेरिएंट होगा.
नई कार खरीदने वालों के लिए Hyundai जल्द ही एक नया विकल्प लाने वाली है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग SUV के नाम की पुष्टि कर दी है. भारत में यह कार Hyundai Bayon नाम से लॉन्च होगी.
खास बात यह है कि इसे Venue और Creta के बीच प्लेस किया जाएगा. अगर इसमें फैक्टरी-फिटेड CNG का विकल्प मिलता है, तो यह उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जो SUV के साथ कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं.
View on Instagram
Hyundai Bayon में क्या खास होगा?
फिलहाल Hyundai ने कार के नाम की ही पुष्टि की है. हालांकि, टेस्टिंग के दौरान इसकी झलक कई बार सामने आ चुकी है. स्पाई शॉट्स से कार के डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई संकेत मिले हैं.
संभावित फीचर्स:
- SUV जैसा अपराइट डिजाइन
- फ्लैट रूफ
- प्रॉमिनेंट रूफ रेल्स
- स्क्वायर व्हील आर्च
- कन्वेंशनल डोर हैंडल
- डुअल डिजिटल डिस्प्ले
- 360 डिग्री कैमरा
- सनरूफ
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स
यानी फीचर्स के मामले में कंपनी इसे मौजूदा कॉम्पैक्ट SUV से एक कदम ऊपर रखने की कोशिश कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Upcoming CNG Cars: महंगे पेट्रोल और E20 की टेंशन छोड़ दीजिए, जल्द आ रही हैं ये 7 सीएनजी कारें, देखें लिस्ट
भारत में अलग होगा डिजाइन
ग्लोबल मार्केट में Hyundai Bayon पहले से मौजूद है. वहां यह क्रॉसओवर बॉडी स्टाइल में आती है. लेकिन भारत में कहानी थोड़ी अलग होगी.
भारतीय मॉडल ज्यादा SUV जैसा दिखेगा. इसके लिए कार के डिजाइन में जरूरी बदलाव किए गए हैं. कार के स्टीयरिंग व्हील पर Hyundai का चार-डॉट वाला सिग्नेचर भी देखने को मिल सकता है.
CNG वेरिएंट सबसे बड़ा आकर्षण
Hyundai Bayon में सबसे ज्यादा चर्चा इसके CNG वेरिएंट को लेकर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें फैक्टरी-फिटेड CNG का विकल्प दिया जा सकता है. संभावित तौर पर इसमें:
- 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है.
- इसके साथ CNG वेरिएंट पेश किया जा सकता है.
- CNG मॉडल की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल के मुकाबले कम रखने का लक्ष्य हो सकता है.
अगर ऐसा होता है, तो यह Hyundai की पहली मिड-साइज SUV हो सकती है जिसे फैक्टरी फिटेड CNG के साथ पेश होगी.
Venue और Creta के बीच होगी जगह
Hyundai Bayon की पोजिशनिंग काफी दिलचस्प होगी. कंपनी इसे Venue और Creta के बीच रख सकती है. इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को होगा जिन्हें Venue से बड़ी SUV चाहिए, लेकिन Creta तक जाने की जरूरत नहीं है.
किसके लिए उपयुक्त होगी ये SUV?
Bayon खास तौर पर ऐसे ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो:
- SUV का बड़ा और दमदार लुक चाहते हैं.
- रोजाना ज्यादा किलोमीटर कार चलाते हैं.
- पेट्रोल पर होने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं.
- फैक्टरी CNG वाली SUV की तलाश में हैं.
- आधुनिक फीचर्स और ADAS जैसी टेक्नोलॉजी चाहते हैं.
कब लॉन्च होगी Hyundai Bayon?
अभी Hyundai ने लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी इसे दिवाली से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. कीमत, वेरिएंट, इंजन और CNG से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.
ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV में बार-बार आ रही खराबी से तंग होकर ग्राहक पहुंचा कोर्ट, अब कंपनी को 45 दिन के अंदर लौटाने होंगे पैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए