ePaper

Royal Enfield की ये 5 बाइक्स देती हैं स्टाइल के साथ दमदार माइलेज, देखें लिस्ट

Updated at : 21 Feb 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
best mileage royal enfield bikes

रॉयल एनफील्ड बाइक्स

अगर आप स्टाइल के साथ-साथ माइलेज दोनों चाहते हैं, तो Royal Enfield के कुछ मॉडल आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. ये बाइकें रोजमर्रा की राइड और लंबी दूरी दोनों के लिए शानदार बैलेंस देती हैं. आइए देखते हैं कौन-कौन से मॉडल्स शामिल हैं.

विज्ञापन

भारत में Royal Enfield खरीदने वाले अब सिर्फ रेट्रो लुक ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल और बेहतर माइलेज भी चाहते हैं. आह हम 350cc सेगमेंट की उन बाइक्स पर नजर डालेंगे जो स्टाइल के साथ प्रैक्टिकल माइलेज भी देती हैं. इससे आप जान पाएंगे कि कौन-सी बाइक माइलेज, कीमत और इस्तेमाल के हिसाब से सबसे बेहतर संतुलन देती है, ताकि आप 2026 में अपनी जरूरत के मुताबिक सही Enfield चुन सकें.

​Royal Enfield Classic 350 की माइलेज 

अगर माइलेज की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 करीब 41 kmpl के क्लेम्ड माइलेज के साथ आती है. भारतीय खरीदारों के लिए ये बाइक इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें अच्छी रीसेल वैल्यू के साथ रनिंग कॉस्ट भी काबू में रहती है. करीब ₹1.83 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर ये बाइक शहर और हाईवे दोनों तरह की राइडिंग के लिए बढ़िया बैलेंस देती है.

Royal Enfield Meteor 350 की माइलेज

कंपनी के मुताबिक यह बाइक करीब 36.2 kmpl तक का माइलेज देती है. यानी स्टाइल और आराम के साथ जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ता. करीब 1.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आने वाली Meteor 350 खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनी है जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं या वीकेंड पर हाईवे राइड्स का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन फ्यूल खर्च को भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं. Classic और Bullet के मुकाबले Meteor 350 में आपको बेहतर टूरिंग कंफर्ट और हाई स्पीड पर ज्यादा स्थिरता मिलती है.

Royal Enfield Hunter 350 की माइलेज

अगर माइलेज की बात करें तो Royal Enfield Hunter 350 करीब 36.2 kmpl (क्लेम्ड) तक देती है. मौजूदा Royal Enfield बाइक्स में इसका वजन सबसे कम और व्हीलबेस सबसे छोटा है. इसी वजह से शहर के स्टॉप-गो ट्रैफिक में ये कम फ्यूल खपत करती है. 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ यह Royal Enfield ब्रांड में एंट्री लेने का सबसे किफायती तरीका भी है.

Royal Enfield Bullet 350 की माइलेज

कंपनी के अनुसार यह करीब 36.2 kmpl का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे Classic के मुकाबले थोड़ा किफायती बनाती है. यह बाइक खास तौर पर शहर में आरामदायक राइड और छोटे हाईवे ट्रिप्स के लिए बढ़िया रहती है. हालांकि, अगर आप इसे Honda CB350 RS जैसी राइवल्स से तुलना करें, तो Bullet 350 में आपको मॉडर्न फीचर्स या बहुत शार्प हैंडलिंग कम मिलती है.

Royal Enfield Goan Classic 350 की माइलेज

Royal Enfield की Goan Classic 350 भले ही अपने व्हाइटवाल टायर्स और कस्टम डिजाइन के साथ थोड़ी अलग दिखती हो, लेकिन माइलेज की बात करें तो ये लगभग 36.2 kmpl देती है. इसके एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 2.20 लाख रुपये के आस-पास है. शहर में रोजमर्रा की राइड के लिए ये बाइक Jawa 42 वेरिएंट्स से ज्यादा कंपटीशन देती है, न कि नॉर्मल कम्यूटर बाइक्स से.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh: डेली कम्यूट से लेकर वीकेंड राइड तक, रॉयल एनफील्ड की ये बजट बाइक्स मचा रही धूम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola