लंबी दूरी के सफर के लिए बेस्ट हैं ये 3 डीजल MPV, दमदार इंजन के साथ मिलता है शानदार कम्फर्ट

Kia Carens Clavis (Photo: Kia)
भारतीय बाजार में डीजल MPV के ऑप्शन अब लिमिटेड हो गए हैं. लेकिन जो मॉडल मौजूद हैं, वे लॉन्ग ट्रिप और फैमिली ट्रैवल के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. अलग-अलग बजट में आने वाली ये MPV दमदार इंजन और कम्फर्टेबल केबिन के साथ आते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
अगर आप लंबी दूरी की सफर या रोड ट्रिप के शौकीन हैं, तो डीजल इंजन वाली MPV आज भी सबसे भरोसेमंद ऑप्शन में गिनी जाती हैं. शानदार माइलेज, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी दूरी तय करने की कैपेसिटी के कारण इन्हें लोग खूब पसंद करते हैं. हालांकि भारत में डीजल गाड़ियों को लेकर रुख धीरे-धीरे बदल रहा है, लेकिन आज भी कुछ ऐसी MPV मौजूद हैं जो डीजल इंजन के साथ आती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 3 डीजल MPV के बारे में, जो रोड ट्रिप और लंबी दूरी के सफर के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती हैं.
Kia Carens Clavis
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.14 लाख रुपये है. इस MPV में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 114 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है.
अगर डीजल आपकी पसंद नहीं है, तो Kia Carens Clavis में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी मिलते हैं. इनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं.
Toyota Innova Crysta
इसमें 2.4-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 147.51 bhp की पावर और 373 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो पीछे के पहियों (RWD) तक पावर पहुंचाता है. इसकी लैडर-फ्रेम चेसिस इसे बेहद मजबूत बनाती है, जिससे यह खराब और उबड़-खाबड़ भारतीय सड़कों पर भी आसानी से चलने में माहिर है. Toyota Innova Crysta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है.
Kia Carnival
इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 190.4 bhp की पावर और 440 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. खास बात यह है कि भारतीय बाजार में प्रीमियम MPV सेगमेंट में डीजल इंजन के साथ आने वाली यह इकलौती कार है. यही चीज इसे बाकी ऑप्शन से अलग बनाती है. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो Kia Carnival की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.64 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: 2.50 लाख रुपए सस्ती हो गई Mahindra की ये दमदार EV, 500+ KM रेंज के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










