5-7 लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 3 इलेक्ट्रिक MPV, कीमत ₹17.99 लाख से शुरू, रेंज 530km तक

Updated:
विज्ञापन
Kia Carens Clavis EV (Photo: Kia)

Kia Carens Clavis EV (Photo: Kia)

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक MPV फैमिली के लिए एक बेहतर ऑप्शन हैं. अगर आप 5-7 लोगों के लिए नई EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस लिस्ट में कम कीमत, लंबी रेंज और बड़े बूट स्पेस वाली कुछ शानदार कारों के बारे में हमने बताया है.

विज्ञापन

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. वहीं, नई कारें खरीदना भी पहले से ज्यादा महंगा हो गया है. ऐसे में अब इलेक्ट्रिक कार (EV)  ऑप्शन बन रहा है. भले ही EV खरीदने में शुरुआत में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं, लेकिन इसे चलाने का खर्च पेट्रोल-डीजल वाली कार के मुकाबले काफी कम पड़ता है. इसके अलावा, भविष्य में पेट्रोल में एथेनॉल कितना मिलाया जाएगा, इसे लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं. अगर आपको भी 5 लोगों के परिवार के लिए एक इलेक्ट्रिक MPV चुननी हो, तो भारत में मिलने वाली इन 4 इलेक्ट्रिक MPVs पर नजर डाल सकते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Kia Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV को कंपनी ने दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक मिलते हैं. 42 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 132.7 bhp की पावर देता है, जबकि 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 168.9 bhp की दमदार पावर मिलती है. दोनों वेरिएंट में 255 Nm का पीक टॉर्क मिलता है.

रेंज की बात करें तो 42 kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 404 km तक चलने का दावा करता है. वहीं 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ यह रेंज बढ़कर 490 km तक पहुंच जाती है. फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह इलेक्ट्रिक MPV 7 लोगों के बैठने की कैपेसिटी के साथ आती है. वहीं, अगर तीसरी रो की सीटों को फोल्ड कर दिया जाए, तो 645 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: 2.50 लाख रुपए सस्ती हो गई Mahindra की ये दमदार EV, 500+ KM रेंज के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स

BYD eMax 7

BYD eMax 7 में दो बैटरी का ऑप्शन मिलता है. पहली 55.4 kWh की है और दूसरी 71.8 kWh की. छोटी बैटरी वाले मॉडल में 160.9 bhp की पावर मिलती है. वहीं बड़ी बैटरी वाला मॉडल 201.1 bhp की पावर देता है. दोनों ही मॉडलों में 310 Nm का टॉर्क मिलता है. रेंज की बात करें तो 55.4 kWh बैटरी पैक के साथ यह इलेक्ट्रिक MPV एक बार फुल चार्ज होने पर 420 km तक चल सकती है. वहीं बड़ा 71.8 kWh बैटरी पैक 530 km तक की रेंज देने का दावा करता है.

फैमिली कार के तौर पर भी BYD eMax 7 काफी प्रैक्टिकल है. इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है. वहीं जरूरत पड़ने पर तीसरी रो की सीटों को फोल्ड करके 580 लीटर तक का बड़ा बूट स्पेस हासिल किया जा सकता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.90 लाख रुपये है.

VinFast VF MPV7

वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV VF MPV 7 को उतारा है. यह इलेक्ट्रिक कार 60.13 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है. यह मोटर 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. 

कंपनी का दावा है कि यह MPV ARAI-सर्टिफाइड 517 km तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. वहीं इसमें करीब 515 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: बजट है ₹10 लाख से कम तो कौन-सी 7-सीटर कार होगी बेस्ट? Maruti, Mahindra और Renault लिस्ट में शामिल


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola