ePaper

5000 रुपये में बुक करें Aprilia SXR 125 स्कूटर, जल्द होगा लॉन्च

Updated at : 06 Apr 2021 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
5000 रुपये में बुक करें 
Aprilia SXR 125 स्कूटर, जल्द होगा लॉन्च

Aprilia SXR 125 Booking Launch: Aprilia जल्द ही अपने SXR 125 स्कूटर को भारत में लॉन्च करने वाली है. उससे पहले इस स्कूटर की प्री बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है. ग्राहक इसे अप्रीलिया की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर 5,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Aprilia SXR 125 Booking Launch: Aprilia जल्द ही अपने SXR 125 स्कूटर को भारत में लॉन्च करने वाली है. उससे पहले इस स्कूटर की प्री बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है. ग्राहक इसे अप्रीलिया की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर 5,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं.

पियाजियो ने अपने एसएक्सआर रेंज के स्कूटर, अप्रीलिया एसएक्सआर 125, को घरेलू बाजार में पेश करने से पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरु करने की घोषणा की. एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अप्रीलिया एसएक्सआर 125 को कंपनी की डीलरशिप के माध्यम से 5,000 रुपये की प्रारंभिक राशि का भुगतान करके लॉन्च से पहले प्री-बुक की जा सकती है.

undefined

पिछले दिसंबर में, इतालवी प्रीमियम स्कूटर निर्माता ने देश में अप्रीलिया एसएक्सआर 160 को पेश किया था. पियाजिओ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, हमारे विशिष्ट उपभोक्ताओं के पास अब इस नवीनतम पेशकश, अप्रीलिया एसएक्सआर 125 को प्री-बुक करने का अवसर है.

उन्होंने कहा कि अप्रीलिया एसएक्सआर 160 भारत के लिए इटली में डिजाइन किया गया पहला स्कूटर था, जिसे नये अप्रीलिया डिजाइन के साथ भारतीय बाजार से काफी सराहना मिली. उन्होंने कहा, हम अब SXR 125 को बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं.

(इनपुट:भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola