TVS Orbiter V1 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले ये 5 चीजें जानना है जरूरी

Updated at : 21 Mar 2026 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
TVS Orbiter V1

TVS Orbiter V1 (Photo: TVS Motor)

TVS Orbiter V1 एक स्मार्ट और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो शहर की राइड के लिए परफेक्ट है. इसकी 1.8kWh बैटरी 86km चलती है और जल्दी चार्ज होती है. कलर्ड LCD, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, Eco/Power मोड, हिल-होल्ड और 34 लीटर स्टोरेज इसे बेहद यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं.

विज्ञापन

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 अब मार्केट में आ गया है. यह ब्रांड की EV लाइनअप का सबसे किफायती ऑप्शन है. अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं या इसके बारे में कई सवाल दिमाग में हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हमने आपके लिए इसके सबसे आम सवालों के जवाब एक ही जगह इकट्ठा कर दिए हैं, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे. आइए जानते हैं, क्या खास है इस स्कूटर में.

TVS Orbiter V1 की कीमत कितनी है?

TVS Orbiter V1 का एक्स-शोरूम प्राइस ₹84,500 है (PM e-Drive सब्सिडी शामिल). लेकिन अगर आप BaaS स्कीम चुनते हैं, तो इसे सिर्फ ₹49,999 में अपने घर ला सकते हैं. ये Orbiter V2 से करीब ₹15,000 सस्ता है, जिसकी कीमत ₹99,900 है.

TVS Orbiter V1 में कौन सी बैटरी लगी है और इसका रेंज कितना है?

TVS Orbiter V1 में 1.8kWh की बैटरी लगी है, जो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज में करीब 86km का रेंज देती है. तुलना के लिए बता दें कि Orbiter V2 में 3.1kWh की बड़ी बैटरी लगी है, जो 158km का रेंज देती है.

जहां छोटी बैटरी रेंज थोड़ी कम देती है, वहीं इसका फायदा यह है कि चार्जिंग टाइम काफी कम हो गया है. कंपनी के मुताबिक, Orbiter V1 की बैटरी 0-80% तक सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में चार्ज हो जाती है. वहीं Orbiter V2 में यही चार्जिंग 4 घंटे 10 मिनट लेती है.

TVS Orbiter V1 में क्या खास फीचर्स हैं?

Orbiter V1 अपने बड़े भाई Orbiter V2 की तरह ही फीचर्स के मामले में भरपूर है. इसमें एक कलर्ड LCD क्लस्टर है, जो आपके राइड के हर डेटा को दिखाता है. इसके साथ ही मोबाइल ऐप से आप नेविगेशन, ओवर-द-एयर अपडेट्स और सेफ्टी अलर्ट्स जैसे एंटी थेफ्ट, क्रैश और जियो-फेंसिंग नोटिफिकेशन भी पा सकते हैं.

Orbiter V1 में Eco और Power मोड भी आपको मिलते हैं. इतना ही नहीं, हिल-होल्ड असिस्ट, पार्किंग असिस्ट (reverse function) और क्रूज कंट्रोल जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं.

TVS Orbiter V1 की स्टोरेज कैपेसिटी कैसी है?

Orbiter V1 में आपको 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है, और इसका 845mm लंबा फ्लैट सीट Orbiter V2 जैसा ही है. इसके अलावा, स्कूटर में सामने की तरफ भी एक छोटी स्टोरेज जगह और डैश के नीचे USB चार्जिंग पोर्ट भी है. इससे आप अपने गैजेट्स को चलते-फिरते चार्ज कर सकते हैं.

TVS Orbiter V1 और V2 में क्या अंतर हैं?

TVS Orbiter की V1 और V2 में सबसे बड़ा फर्क है बैटरी साइज. V1 में 1.8kWh की बैटरी लगी है, जो आपको 86km की IDC रेंज देती है. वहीं, V2 में बड़ी 3.1kWh बैटरी है, जिसकी रेंज 158km तक है.

अगर चार्जिंग की बात करें, तो V1 जल्दी चार्ज हो जाता है. सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0-80%. वहीं V2 थोड़ा लंबा समय लेता है. लगभग 4 घंटे 10 मिनट. बाकी सब फीचर्स और डिजाइन दोनों में समान हैं. दोनों में 14 इंच का फ्रंट और 12 इंच का रियर व्हील सेटअप है.

यह भी पढ़ें: TVS Ntorq 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola