Maruti, Toyota, Mercedes के बाद इस कंपनी की कारें भी होंगी जनवरी 2020 से महंगी

नयी दिल्ली : फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो ने जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत और जिंस की लागत बढ़ने की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है. कंपनी ने कहा है कि वह जनवरी 2020 से अपने वाहनों की […]
नयी दिल्ली : फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो ने जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है.
कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत और जिंस की लागत बढ़ने की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है.
कंपनी ने कहा है कि वह जनवरी 2020 से अपने वाहनों की शृंखला की कीमतों में उल्लेखनीय इजाफा करेगी.
रेनो इंडिया ने बयान में कहा कि विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी भिन्न-भिन्न होगी.
कंपनी फिलहाल शुरुआती स्तर (एंट्री लेवल) की छोटी कार क्विड से लेकर एसयूवी कैप्चर की बिक्री करती है.
इनकी कीमत दिल्ली शोरूम में 2.3 लाख रुपये से लेकर 12.99 लाख रुपये है.
मारुति सुजुकी, मर्सिडीज और टोयोटा जैसी कंपनियां पहले ही जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




