चार्जिंग में लगे फोन पर खेल रहा था गेम, करंट लगने से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2019 10:35 PM
थाईलैंड में एक 28 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर एंड्रॉयड फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करने से करंट लगने के कारण मौत हो गई. उसकी दोनों हथेली और कलाइयों पर जले के निशान मिले हैं. उसकी मां के अनुसार, उसने आवाज लगाकर और हिला-डुलाकर बेटे को जगाने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं […]
थाईलैंड में एक 28 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर एंड्रॉयड फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करने से करंट लगने के कारण मौत हो गई.
उसकी दोनों हथेली और कलाइयों पर जले के निशान मिले हैं. उसकी मां के अनुसार, उसने आवाज लगाकर और हिला-डुलाकर बेटे को जगाने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया.
पुलिस ने मौके पर जाकर देखा, तो पाया कि संभवत: फोन में करंट उतरने से उसकी मौत हुई है. पैरामेडिक्स रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि दायें हाथ पर जले के निशान करंट लगने के कारण हुए हैं. मौत की पूरी वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










