Witchcraft in West Bengal: डायन-बिसाही के शक में आदिवासी दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश, जानें पूरा मामला

Witchcraft in West Bengal: ग्रामीणों को शक है कि स्वान हेम्ब्रम और उनकी पत्नी जादू-टोना करते हैं. इनकी वजह से कई लोग गांव में बीमार पड़ गये. गांव के कई लोगों की मौत हो गयी. इसी शक के आधार पर उन्हें प्रताड़ित किया गया. स्वान और उनकी पत्नी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की.
Witchcraft in West Bengal: डायन-बिसाही के शक में पश्चिम बंगाल में एक आदिवासी बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. बुजुर्ग दंपती ने किसी तरह अपनी जान बचायी. पुलिस कह रही है कि सब कुछ ठीक है. मामला पश्चिम बर्दवान जिला के कांकसा थाना क्षेत्र का है. थाना क्षेत्र के बनकाठी ग्राम पंचायत में खोड़ोबाड़ी गांव के आदिवासी पाड़ा में एक बुजुर्ग दंपती को गांव से भागने के लिए मजबूर कर दिया गया.
बताया गया है कि ग्रामीणों को शक है कि स्वान हेम्ब्रम और उनकी पत्नी जादू-टोना करते हैं. इनकी वजह से कई लोग गांव में बीमार पड़ गये. गांव के कई लोगों की मौत हो गयी. इसी शक के आधार पर उन्हें प्रताड़ित किया गया. स्वान और उनकी पत्नी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की. बुजुर्ग दंपती का कहना है कि उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. किसी तरह गांव से भागकर उन्होंने दूसरे गांव में शरण ली.
Also Read: झारखंड में डायन-बिसाही के नाम पर 7 माह में 17 हत्या, जानें किस राज्य में हुए सबसे ज्यादा मर्डरपीड़ित परिवार ने कांकसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और पुलिस से गुहार लगायी है. पीड़ित महिला की गुहार के बाद पुलिस गांव में पहुंची. आदिवासी मोडल तथा अन्य ग्रामीणों को जागरूक किया. उन्हें बताया कि अंधविश्वास से दूर रहें. पुलिस का कहना है कि आदिवासी दंपती को उनके गांव में लाने की व्यवस्था की जा रही है. हालांकि, अब तक इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाया गया है.

कांकसा के एसीपी सुमन कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है. मामले में सुलह हो गयी है. गांव के मोडल (आदिवासी समाज के प्रधान) और अन्य ग्रामीणों को समझाकर थाना के आईसी ने सुलह करवाया. घटना का खुलासा होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. कांकसा ब्लॉक में मामले ने तूल पकड़ लिया है. पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने पास के गांव गौरांगपुर के एक ग्वाल घर में आश्रय ले रखी है.

स्वान हेम्ब्रम तथा उनकी पत्नी का कहना है कि वे अपने घर में पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन, गांव के मोडल ने यह कहकर उन्हें गांव से भागने के लिए मजबूर कर दिया कि वे डायन हैं. घर में तंत्र साधना करते हैं. लेकिन स्वान हेम्ब्रम का कहना है कि ये आरोप गलत हैं.
रिपोर्ट- मुकेश तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




