आंध्र प्रदेश के लाइम स्टोन माइन में भीषण विस्फोट, हादसे में 10 लोगों की मौत, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Andhra Pradesh, Explosion in Lime Stone Mine, 10 People Dead: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार को भीषण हादसा हो गया. एक चूना पत्थर की खदान में तड़के विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई. और कई घायल हो गए.
-
आंध्र प्रदेश में लाइम स्टोन माइन में भीषण विस्फोट
-
कम से कम 10 लोगों के मारे जाने का आशंका
-
पत्थर तोड़ने वाली विस्फोटक सामग्री में धमाके की खबर
Andhra Pradesh, Explosion in Lime Stone Mine, 10 People Dead: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार को भीषण हादसा हो गया. एक चूना पत्थर की खदान में तड़के विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई. और कई घायल हो गए. घटना कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई
कैसे हुआ विस्फोटः बताया जा रहा है कि पत्थर तोड़ने वाली विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ. जिससे मौके पर ही 10 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि, कई मजदूरों के अभी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है. हादसे के बाद चूना पत्थर का ढेर सारा मलबा जमा हो गया. आशंका है कि कई कई मजदूर मलबे के नीचे दबे है. अगर एसा होता है तो मृकतों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है.
बता दे हादसे में जितने लोगों की जान गई है सभी सभी खदान में काम करने वाले मजदूर हैं. ये सुबह काम करने खदान में उतरे थे कि खदान में विस्फोट हो गया. वहीं, आशंका की जा रही है कि अभी भी खदान में मलबे के नीचे कई मजदूर फंसे हैं. वहीं हादसे के बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. मलबा को हटाया जा रहा है.
(अधिक जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी)
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




