UP Assembly Election 2022: रामपुर सीट पर आजम खान का रहा दबदबा, आकाश सक्सेना दे पाएंगे टक्कर?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Feb 2022 6:13 AM
UP Assembly Election 2022: रामपुर सीट पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान का एकछत्र राज रहा है. वह लगातार यहां से विधायक बनते आ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के लिए उन्हें चुनौती देना आसान नहीं होगा.
UP Assembly Election 2022: रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान का दबदबा रहा है. रामपुर विधानसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी. सपा नेता आजम खान रामपुर सीट से नौ बार विधायक चुने गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है. आजम खान फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं.
रामपुर विधानसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी. सपा नेता आजम खान रामपुर सीट से नौ बार विधायक चुने गए हैं. रामपुर सीट पर मौजूदा विधायक तंजीम फात्मा आजम खान की पत्नी हैं. रामपुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 14 मार्च को वोटिंग होगी. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा.
Also Read: UP Chunav 2022: हैदर अली खान कौन हैं? जो रामपुर की स्वार सीट पर अब्दुल्लाह आजम खान को देंगे टक्कर
-
2019 के उपचुनाव में आजम खान की पत्नी तंजीन फात्मा ने जीत दर्ज की थी.
-
2017 में सपा के कद्दावर नेता आजम खान के जीत दर्ज की.
-
2012, 2007 और 2002 में आजम खान चुनाव जीते थे.
-
1996 में कांग्रेस के अफरोज अली खान को जीत मिली थी.
-
1993, 1991, 1989, 1985 1980 में लगातार आजम खान जीते थे.
Also Read: रामपुर में आजम खान को चुनौती देना आसान नहीं, फिर भी मैदान में कूदने वाले आकाश सक्सेना कौन हैं?
आकाश सक्सेना पेशे से वकील हैं. उनके पिता का नाम शिवबहादुर सक्सेना है. जब पहली बार आजम खान ने रामपुर से चुनाव लड़ा तो उन्हें बीजेपी की तरफ से शिवबहादुर सक्सेना ने ही चुनौती दी थी. वह 1989, 1991,1993 और 1996 में विधायक निर्वाचित हुए. हालांकि उनके विजय का रथ नवाब काजिम अली खान ने 2002 में रोक दिया.
आकाश सक्सेना पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. उनकी वजह से ही आजम खान आज जेल में बंद हैं. आकाश ने आजम खान के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज कराये हैं.
-
कुल मतदाता- 3,87,385
-
पुरुष- 2,05,971
-
महिला- 3,87,385
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










