ePaper

Magh Mela 2022: माघ मेले में श्रद्धालुओं के आने को लेकर दिशा-निर्देश जारी, जानें कब हैं प्रमुख स्नान

Updated at : 11 Jan 2022 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Magh Mela 2022: माघ मेले में श्रद्धालुओं के आने को लेकर दिशा-निर्देश जारी, जानें कब हैं प्रमुख स्नान

Magh Mela 2022: मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर माघ मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. दो दिन पहले तक हुई बारिश के बाद मेला क्षेत्र में जगह-जगह जल जमाव से साधु-संतों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था

विज्ञापन

Magh Mela 2022: मकर संक्रांति स्नान पर्व व माघ मेले में कल्पवासियों के आवागमन को लेकर मेला प्रशासन ने यातायात प्रबंधन हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है. मकर संक्रांति के पर्व पर संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इसके साथ ही 17 जनवरी पौष पूर्णिमा से कल्पवास भी शुरू हो रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह दिशा-निर्देश जारी किया है.

इन रूटों के जरिए श्रद्धालु माघ मेले में कर सकेंगे प्रवेश

कानपुर, लखनऊ और रीवा की तरफ से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ पाण्टून पुल नं. 05 व पाण्टून पुल नं. 03 से सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे. वाराणसी, जौनपुर क्षेत्र की तरफ से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ टीकरमाफी-त्रिवेणी मार्ग से संगम लोवर मार्ग होते हुए सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

Also Read: Magh Mela 2022: माघ मेला में तीसरी लहर की दस्तक, सात ने कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट
तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर माघ मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. दो दिन पहले तक हुई बारिश के बाद मेला क्षेत्र में जगह-जगह जल जमाव से साधु-संतों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. मौसम साफ होने के बाद सोमवार से ही कैंपों में बालू डालने का काम चल रहा है. वहीं, झूंसी की ओर से मेले में प्रवेश स्नान घाट पर दिन रात रेत डालने का काम किया जा रहा है ताकि स्नानार्थियों को समस्या न हो.

Also Read: Indian Railway: माघ मेला के लिए बनारस-प्रयागराज रेलखंड पर 13 जनवरी से चलेगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन
माघ मेले के प्रमुख स्नान

  • मकर संक्रांति- 14 जनवरी- प्रथम स्नान

  • पौष पूर्णिमा- 17 जनवरी- द्वितीय स्नान (कल्पवास प्रारंभ)

  • मौनी अमावस्या- एक फरवरी- तृतीय स्नान

  • बसंत पंचमी- पांच फरवरी- चतुर्थ स्नान

  • माघी पूर्णिमा- 16 फरवरी- छठा स्नान (कल्पवास समाप्त)

  • महाशिवरात्रि- एक मार्च- अंतिम स्नान

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola