अतीक अहमद के बेटे अली पर जान से मारने की धमकी और 5 करोड़ की रंगदारी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

जमीन और आपसी लेनदेन के मामले में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अतीक और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है.
Prayagraj News: जमीन और आपसी लेनदेन के मामले में शुक्रवार शाम करेली में जमकर विवाद हुआ. माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अतीक और उसके साथियों पर अतीक के साढू जीशान ने मारने की धमकी के साथ 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.
अतीक अहमद के रिश्तेदार जीशान उर्फ जानू का आरोप है कि शुक्रवार शाम वह भाई इमरान और भांजे के साथ अपने करेली स्थित प्लॉट पर था. इसी दौरान रिश्तेदार अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने वहां पहुंच कर अपने पिता से फोन पर बात कराई. आरोप है की गुजरात जेल में बंद अतीक ने उससे कहा की वह अपनी जमीन पत्नी के नाम कर दे. इनकार करने पर अली ने साथियों के साथ पीटना शुरू कर दिया. इसमें उनका भांजा और भाई इमरान जख्मी हो गया, और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी.
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अली, असद, सैफ, इमरान, गुड्डू, कछौली और संजय को नामजद करते हुए 15 अज्ञात पर हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में पुलिस को तहरीर मिली थी. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.
Also Read: Prayagraj News: बीजेपी नेता के बहनोई को निलंबित सिपाही ने दौड़ाकर मारी थी गोली, वीडियो वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने वाला जीशान, अतीक अहमद गैंग के सक्रिय सदस्य इमरान का भाई है. हिस्ट्रीशीटर इमरान पर खुल्दाबाद थाने में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं. अतीक के जमीन के व्यवसाय को प्रमुखता से इमरान ही देता था. अतीक अहमद के जेल जाने के बाद पैसों के लेनदेन और जमीनी विवाद के बाद इमरान गैंग से अलग हो गया.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




