ePaper

Aligarh News: ग्राम पंचायत उपचुनाव में मतगणना आज, 2 बीडीसी और 7 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए पड़े थे वोट

Updated at : 05 Aug 2022 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: ग्राम पंचायत उपचुनाव में मतगणना आज, 2 बीडीसी और 7 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए पड़े थे वोट

Aligarh News: गुरुवार को अलीगढ़ में 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 7 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग हुई. सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बूढ़ा गांव में एक बूथ पर 819 में से 328 वोट पड़े, दूसरे बूथ पर 780 में से 543 वोट पड़े.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत 2 बीडीसी व 7 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. 26 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका है, जबकि 7 पदों पर किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है.

बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए इतना हुआ मतदान… गुरुवार को अलीगढ़ में 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 7 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग हुई. सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बूढ़ा गांव में एक बूथ पर 819 में से 328 वोट पड़े, दूसरे बूथ पर 780 में से 543 वोट पड़े. ग्राम पंचायत सदस्य के लिए टिकरी के एक बूथ पर 575 में से 288, दूसरे बूथ पर 761 में से 347, तीसरे बूथ पर 318 में से 146 वोट पड़े. बीडीसी के लिए मतदान प्रतिशत 50.72 रहा. ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान प्रतिशत 60.16 रहा.

2 बीडीसी, 7 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना आज… पंचायत उपचुनाव की वोटिंग के दूसरे दिन यानी आज सुबह 8 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतगणना होगी. प्रशासन ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है. केवल दो क्षेत्र पंचायत सदस्य बरसात ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए गिनती होनी है इसलिए दोपहर 12 बजे तक पूरे परिणाम आ सकते हैं.

Also Read: UP News: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

1 साल में पड़े 4 बार वोट… अलीगढ़ में टप्पल के नगला कलां में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 1 साल में 4 बार वोट पड़ चुके हैं. ग्राम पंचायत में 13 सदस्य हैं पहली बार के चुनाव में 2 तिहाई सदस्यों का बहुमत नहीं हो पाया था. ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे. दूसरी बार उपचुनाव में 7 सदस्यों के पर्चे खारिज हो गए थे. तीसरी बार उपचुनाव में नवनिर्वाचित 13 में से 7 सदस्यों ने शपथ नहीं ली थी. अब चौथी बार 7 खाली पदों के लिए चुनाव हुआ है.

7 ग्राम पंचायत सदस्यों पर फिर से होने उपचुनाव… 38 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 26 की निर्विरोध जीत तय है, परंतु 7 ग्राम पंचायत सदस्यों पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया था. यहां फिर से उपचुनाव के बाद 5वीं बार उपचुनाव कराए जाएंगे.

इन 42 पदों पर हो रहे हैं पंचायत उपचुनाव… अलीगढ़ जनपद में 42 पदों के लिए उप चुनाव चल रहे हैं. क्षेत्र पंचायत सदस्यों में धनीपुर के बरौठा, गंगीरी के बूढा गांव व टिकरी, बिजौली के पीढ़ौल महमूदपुर में उपचुनाव हुए. साथ ही अकराबाद, अतरौली, चंडौस, बिजौली, गंगीरी, जवां, धनीपुर, लोधा, टप्पल ब्लॉक की पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola