ePaper

अलीगढ़: नसीरुद्दीन शाह की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र, तीन माह के जद्दोजहद के बाद नगर निगम ने किया जारी

Updated at : 30 Sep 2023 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: नसीरुद्दीन शाह की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र, तीन माह के जद्दोजहद के बाद नगर निगम ने किया जारी

अलीगढ़ नगर निगम ने काफी जद्दोजहद के बाद नसीरुद्दीन शाह की बेटी हिबा का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया है. पिछले तीन महीने से यह प्रमाण पत्र अटका हुआ था.

विज्ञापन

Aligarh: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बेटी हिबा का जन्म प्रमाण पत्र अलीगढ़ नगर निगम ने काफी जद्दोजहद के बाद जारी कर दिया है. पिछले तीन महीने से जन्म प्रमाण पत्र अटका हुआ था. हालांकि, नगर निगम ने डॉक्यूमेंट के अभाव में जन्म प्रमाण पत्र बनाने से हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन सीएमओ व मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट मिलते ही जारी कर दिया गया है.

undefined
जुलाई 2023 में बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के  लिए किया था आवेदन

दरअसल, प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने बेटी हिबा का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुलाई 2023 में नगर निगम में एक रिश्तेदार के माध्यम से आवेदन कराया था, लेकिन आवेदन गलत जोन में हो गया था. आवेदक को दोबारा आवेदन के लिए निर्देशित किया गया था. इसके बाद फिर से दोबारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया. नसीरुद्दीन शाह की बेटी का जन्म 1970 में अलीगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में हुआ था. करीब 53 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र को आवेदन दिया गया था.

नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने से पहले सभी दस्तावेजों का रिश्तेदार से सत्यापन कराया था. इसके बाद अगस्त माह में सत्यापन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को पत्रावली भेजी गई थी. मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ने भी नियमानुसार जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश कर दिया. इसके बाद सितंबर माह में पत्रावली एसडीएम कोल के पास पहुंची. एसडीएम ने भी सभी रिपोर्ट की जांच करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की संस्तुति कर दी थी.

रिश्तेदार को सौंपा गया प्रमाण-पत्र

वहीं मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट मिलते ही नगर निगम ने हिबा नसीरुद्दीन शाह का जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि जन्म प्रमाण-पत्र की जरूरत पासपोर्ट बनवाने के लिए पड़ रही है. मुंबई निवासी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र बन गया है. इस मामले में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र आवेदन पर एसडीएम व सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रमाण-पत्र जारी कर दिया है. जिस रिश्तेदार ने आवेदन किया था, प्रमाण-पत्र उनको सौंप दिया गया है.

Also Read: अलीगढ़: नसीरुद्दीन शाह ने नगर निगम से मांगा बेटी का जन्म प्रमाण, एसडीएम करेंगे 53 साल पुराने मामले की जांच 1970 में जन्म हुआ था हिबा शाह का

हालांकि बच्चों के जन्म के एक साल के भीतर जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने पर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट नहीं लगती है, लेकिन यह मामला 1970 का था. इसलिए इसमें स्वास्थ्य विभाग और मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट ली गई. नसीरुद्दीन शाह की बेटी का जन्म सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम नर्सिंग होम में दर्शाया गया है. लेकिन अब वह नर्सिंग होम बंद हो चुका है. लेकिन पूर्व के रिकॉर्ड की जांच में पता चला की टीकाराम नर्सिंग होम संचालित था. उसी को आधार मानते हुए जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया, हालांकि 15 से 20 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का नियम है. वही तीन माह के जांच पड़ताल के बाद नसीरुद्दीन शाह की बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र जारी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola