Aligarh Crime News: AMU के छात्र फाइक का हुआ अगवा? जांच में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2021 9:26 AM

विज्ञापन

Aligarh Crime Latest News: मेरठ में मोदी नगर के निवासी अली का बेटा मोहम्मद फाइक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनियन स्कूल में 10वीं का छात्र है.

विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में यूनियन स्कूल के 10वीं के छात्र दोस्त के घर जाने की कहकर गया था, घर न लौटने पर बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई. पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है, पर कोई सुराग नहीं मिला. छात्र के अगवा किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

मेरठ में मोदी नगर के निवासी अली का बेटा मोहम्मद फाइक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनियन स्कूल में 10वीं का छात्र है. फाइक अपने मौसा राहत अली के पास रहता है, जो एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में हैं. शनिवार को फाइक असाइनमेंट बनाने के लिए अपने दोस्त के घर जाने की कहकर गया.

देर रात तक फाइक नहीं लौटा तो, मौसा राहत अली ने बच्चे को तलाशने की कोशिश की. फाइक न दोस्त के घर गया और न ही घर लौटकर आया. मौसा राहत अली ने सिविल लाइन थाने में देर रात गुमशुदगी दर्ज कराई. रविवार देर रात तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

छात्र के अगवा होने का अंदेशा- फाइक के मौसा राहत अली ने बच्चे के अगवा होने का अंदेशा जताया है. छात्र से रास्ते में मोबाइल छीनने को लेकर एक झगड़ा बताया जा रहा था, उसकी सूचना पर पीआरवी भी पहुंची थी. मगर यह सूचना फर्जी पाई गई थी. पुलिस ने छात्र के दोस्त के घर भी दबिश दी. पुलिस को पता चला कि छात्र अपने घर से 700 रूपए लेकर गया था. घर पर किसी की डांट से नाराज हो जाने की बात भी सामने आई है. छात्र ने अपने एक किसी अन्य दोस्त से 500 रूपए भी उधार मांगे थे, पर दोस्त ने देने से इनकार कर दिया था.

Also Read: UP Crime News: अलीगढ़ में होटल मैनेजर की दिन-दहाड़े हत्या, शव को हाईवे पर फेंक भागे अपराधी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola