15 दिन के अंदर मोदी सरकार में शामिल हो जाएंगे उद्धव ठाकरे, जानें किसने किया ये दावा

Published by : Agency Updated At : 03 Jun 2024 1:30 PM

विज्ञापन

uddhav-thakre/ file photo

रवि राणा की पत्नी और अमरावती से निवर्तमान सांसद नवनीत राणा ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा है. जानें रवि राणा ने क्या किया दावा

विज्ञापन

मतदान के बाद लोकसभा चुनाव के परिणाम का सभी को इंतजार है. इस बीच अमरावती से विधायक रवि राणा ने एक दावा किया है जिसके बाद राजनीति गरम हो गई है और कयासों का दौर शुरू हो चुका है. दरअसल, राणा की ओर से दावा किया गया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मंगलवार को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के 15 दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में शामिल हो जाएंगे.

रवि राणा की पत्नी और अमरावती से निवर्तमान सांसद नवनीत राणा ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा है. 2019 के चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी हुई थीं. अमरावती जिले के बडनेरा से विधायक रवि राणा ने मीडिया से बात की और कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के 15 दिन के अंदर उद्धव ठाकरे उनकी सरकार में होंगे और आने वाला समय मोदीजी का है, यह बात उद्धव ठाकरे जानते हैं.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं को अपने साथ रक्तचाप की दवा और डॉक्टरों को रखना चाहिए क्योंकि चार जून को मतगणना वाले दिन उनमें से अधिकतर बीमार पड़ जाएंगे. एमवीए में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हैं. राणा ने विश्वास जताया कि उनकी पत्नी नवनीत राणा दो लाख से अधिक वोट के अंतर से अमरावती लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola