ePaper

IND vs WI: रोहित शर्मा और विराट कोहली को रेस्ट दिए जाने पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Updated at : 02 Aug 2023 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI: रोहित शर्मा और विराट कोहली को रेस्ट दिए जाने पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में आराम इसलिये दिया गया ताकि विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके मिल सकें

विज्ञापन

स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में आराम इसलिये दिया गया ताकि विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके मिल सकें. हार्दिक ने तीसरा वनडे 200 रन से जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘ विराट और रोहित टीम का अभिन्न अंग हैं. वैसे रूतुराज और अक्षर को भी मौका देना जरूरी था क्योंकि वे इतने साल से खेल रहे हैं. उन्हें पता हैं कि इस तरह की परिस्थितियों में कैसे खेलना है.’ उन्होंने कहा,‘ इसका मकसद युवाओं को मौका देना था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगर हमें किसी को परखना है तो उसका मौका दिया जाये.’

युवाओं को मौका मिले इस लिया किया रेस्ट

पहले दो मैच में नाकाम रहने के बाद हार्दिक ने तीसरे मैच में 52 गेंद में नाबाद 70 रन बनाये और उन्होंने इसके लिये कोहली को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘मैने विराट से दो दिन पहले काफी उपयोगी चर्चा की. उसने मुझे सलाह दी. वह मुझे इतने साल से खेलते देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्रीज पर कुछ समय बिताओ और 50 ओवरों का मैच खेलने की आदत डालो . उसने महत्वपूर्ण सलाह दी जो मेरे दिमाग में रही.’ हार्दिक ने कहा,‘ मैं मौके के इंतजार में ही था और एक बार लय हासिल करने के बाद मैने अच्छी पारी खेली.’

भारत ने बनाए रखा अपना रिकॉर्ड

दूसरा वनडे हारने के बाद भारत पर वेस्टइंडीज में 17 साल बाद श्रृंखला हारने का खतरा मंडराने लगा था लेकिन हरफनमौला खेल से भारत ने तीसरा वनडे जीता. हार्दिक ने कहा, ‘ एक कप्तान के तौर पर मुझे ऐसे मैचों का इंतजार रहता है . हमें पता है कि नाकाम रहने पर निराशा होगी लेकिन जिस तरह से टीम ने वापसी की, वह काबिले तारीफ थी. दबाव के बिना आप हीरो नहीं बन सकते.

भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 200 रनों के बड़े अंतर से हराया. यह भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2018 में वेस्टइंडीज पर 224 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले 351 रन बनाए. हालांकि टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा. ऐसा पहली बार है कि टीम इंडिया ने 350+ रन बिना किसी बल्लेबाज के शतक जड़े बनाया है.

पांड्या ने की शानदार कप्तानी

हार्दिक पांड्या कप्तानी में काफी चमकते हुए नजर आए. पांड्या को जब भी लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी पांड्या ने अपने रिकॉर्ड को कायम रखा. भारत के लिए यह सीरीज बहुत खास रही क्योंकि टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबले बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के जीते. टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के बिना भारत का यह शानदार प्रदर्शन टीम को काफी मोटिवेट करेगी. खासतौर पर आगामी वर्ल्ड कप को देखते यह वनडे सीरीज की जीत काफी खास है.

Also Read: IND vs WI: ईशान किशन से लेकर शार्दुल ठाकुर तक, भारत की जीत में चमक ये 5 खिलाड़ी

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola