नंदपुर गांव में गोली मारकर युवक को किया जख्मी, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

नंदपुर गांव में 17 जून 2025 की देर शाम करीब 7 बजे इसी गांव के रहने वाले सुनील कुमार के पुत्र अमरेश कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. घर युवक के पैर में गोली लगी. उसका अभी इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में 17 जून 2025 की देर शाम करीब 7 बजे इसी गांव के रहने वाले सुनील कुमार के पुत्र अमरेश कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. घर युवक के पैर में गोली लगी. उसका अभी इलाज चल रहा है. इधर, मामले को लेकर बुधवार 18 जून को घायल के पिता सुनील कुमार के द्वारा मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. उक्त मामले में सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 194/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें नंदपुर गांव के रहने वाले अशोक सिंह उनके तीन पुत्रों विक्की सिंह, सोनू सिंह एवं राजकुमार, रंजीत कुमार सिंह एवं उसके पुत्र लोलू कुमार को नामजद किया गया है. प्राथमिक में कहा गया है रूक तो सभी लोग हथियार से लैस होकर घर के दालान पर आकर मारपीट के बाद अमरेश को गोली मारकर जख्मी कर दिया. सहोदर भाई के बीच घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों में दर्ज करायी प्राथमिकी सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो सहोदर भाइयों के बीच मारपीट हुई. घटना 16 जून की है. मामले को लेकर प्रथम पक्ष के स्व सुबोध सिंह के पुत्र राहुल रंजन द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 192/25 के तहत अपने भाई रंजन कुमार उर्फ रमीश रंजन सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, द्वितीय पक्ष की ओर से रंजन कुमार उर्फ रजनीश के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 193/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें राहुल रंजन को अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ———————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन