लड़की ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, गंडासे से किया हमला, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
लड़की ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, गंडासे से किया हमला, देखें वीडियो

घटना के बाद पीड़िता के भाई ने थाने में एक मामला दर्ज कराया है. इसके बाद हरकत में आती हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस आगे की जांच भी कर रही है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में एक सिरफिरे की हरकत ने सबको हैरान कर दिया है. राजधानी जयपुर में एक शख्स ने नाबालिग युवती पर बीच सड़क पर हमला कर दिया, उसे बालों से पकड़कर घसीटा. सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पूरे घटनाक्रम में सिरफिरे ने युवती पर धारदार हथियार से हमला भी किया. इस घटना में युवती घायल हो गई है. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस कारण गुस्से में था आरोपी: मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी इस कारण गुस्से में था कि युवती ने उसकी दुकान में काम करना छोड़ दिया था. इस कारण शख्स गुस्से में आकर युवती के घर पहुंच गया, और उसे बालों से पकड़कर सड़क पर घसीटने लगा. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स लड़की से एकतरफा प्यार करता था.

पीड़िता के भाई ने दर्ज की शिकायत: वहीं, घटना के बाद पीड़िता के भाई ने थाने में एक मामला दर्ज कराया है. इसके बाद हरकत में आती हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस आगे की जांच भी कर रही है.


Also Read: Morbi Bridge Incident: जंग लगे तार और पुराने सस्पेंडर्स हादसे का मुख्य कारण, SIT की जांच रिपोर्ट में कई खुलासे

शादी का दिया था प्रस्ताव: वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले शादी का का प्रस्ताव दिया था. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी को उसे देने को कहा था और यह भी कहा था कि वह इसे अपने साथ रखेगा. इस बीच जब लड़की ने उसकी दुकान पर काम करना छोड़ दिया तो आरोपी ने उसकी गर्दन और हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola