33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने सीएम योगी

Droupadi Murmu Oath Ceremony : संसद भवन के सेंट्रल हाल में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सभी केन्द्रीय मंत्री, सांसद और सेना के सभी बड़े अफसर भी शामिल हुए.

Droupadi Murmu Oath Ceremony : भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. आज द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में देश के सर्वोच्च पद के लिए शपथ ग्रहण किया. सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में देश के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहें. सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने.

संसद भवन के सेंट्रल हाल में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सभी केन्द्रीय मंत्री, सांसद और सेना के सभी बड़े अफसर भी शामिल हुए. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद सीएम योगी ने उन्हें बधाई भी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें मा. राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. निःसंदेह, आपके मार्गदर्शन व अनुभवों से भारत का लोक और अधिक समृद्ध होगा.

Also Read: Sawan Somvar: बरेली में…हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट का हुआ डायवर्जन

वहीं शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है. मेरा राष्ट्रपति चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के मौके पर अपने भाषण में द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों के प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं. आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें