30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

जमशेदपुर के इस गांव के लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी अब वर्षों पुरानी परेशानी, ग्रामीणों ने दान की जमीन

उक्त सड़क बन जाने से पूरे ग्रामीणों को सहूलियत होगी. अब सड़क बन जाने से गांव की दूरी 1 किलोमीटर हो जाएगी. जो सड़क थी उसमें आपातकालीन में एम्बुलेंस भी नहीं जा पाती थी, मरीजों को तथा गर्भवती महिलाओं को खटिया में उठाकर 2 किलोमीटर लाने के बाद ही मरीज एम्बुलेंस तक पहुंचता था.

पूर्वी सिंहभूम, बरसोल (गौरब पाल). खंडामौदा पंचायत अंतर्गत बड़ाडहर गांव के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी परेशानी अब झेलनी नहीं पड़ेगी. खंडामौदा के कई लोगों ने बीते दिनों बड़ाडहर गांव पहुंचकर ग्रामीणों संग बैठक कर सड़क के लिए अपने जमीनों को दान करने का फैसला लिया था. फिर मुखिया पंचानन मुंडा तथा सड़क के लिए जमीन दान किये हुए लोगों के उपस्थिति में पूरे ग्रामवासी अपने श्रमदान कर सड़क बनाने के काम में जुट गए. उक्त गांव में कुल 22 परिवार में लगभग 120 लोग निवास करते हैं. उक्त गांव तक पहुंचने के लिए मेढ़ के रास्ते से खांडामौदा होते हुए पैदल 2 किलोमीटर जाना पड़ता था.

सड़क बन जाने से पूरे ग्रामीणों को होगी सहूलियत

उक्त सड़क बन जाने से पूरे ग्रामीणों को सहूलियत होगी. अब सड़क बन जाने से गांव की दूरी 1 किलोमीटर हो जाएगी. जो सड़क थी उसमें आपातकालीन में एम्बुलेंस भी नहीं जा पाती थी, मरीजों को तथा गर्भवती महिलाओं को खटिया में उठाकर 2 किलोमीटर लाने के बाद ही मरीज एम्बुलेंस तक पहुंचता था. उक्त गांव के ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों को सड़क बनाने का आस्वासन देते आ रहे थे परंतु किसी ने आजतक सड़क निर्माण का कार्य नहीं कराया.

नई सड़क के लिए इन लोगों ने किया जमीन दान

नई सड़क के लिए जमीन दान देने वालों में से बालक जेना, सुशील जेना, सुबोध मुर्मु, बना मुर्मु, चांद मुर्मु, निमाई मुर्मु आदि ने बीते 23 फरवरी को बैठक कर ग्रामीणों के समक्ष लिखित रूप से जमीन दान देने का फैसला लिया था. अब ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand: जमशेदपुर में हैं कई चिंटू, सूदखोरी से हो रहे मालामाल, नहीं पहुंच पा रही पुलिस!
इन लोगों ने श्रम दान कर बनाया है सड़क

श्रम दान कर सड़क बनाने वाले ग्रामीणों में से गोपाल हांसदा, कंदा मुर्मू, भटो मुर्मू, लालो मुर्मू, विक्रम मुर्मू, लक्ष्मण मुर्मू, रामधन हांसदा, कन्हाई मुर्मू, बाघराय मुर्मू, सनातन मुर्मू, कृपा मुर्मू, कारू मुर्मू नारायण मुर्मू, पालन हांसदा, चांदू मुर्मू, मुसु मुर्मू, मंगल मुर्मू आदि समेत महिलाओं में से मालती मुर्मू, सुनिया मुर्मू, सुराया मुर्मू, पुनता मुर्मू, लखी मुर्मू, फुलमनी मुर्मू, मारू मुर्मू, बिदनी मुर्मू, पानमुनी मुर्मू, आरखु हांसदा, दानगी मुर्मू, फुलमनी हांसदा, छिठा मुर्मू, राई मुर्मू,पार्वती मुर्मू समेत सभी ग्रामीण शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें