26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ का क्या होगा झारखंड पर असर, जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि इस दौरान जमशेदपुर सबसे गर्म जगह रहा, जबकि सिमडेगा का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा. आने वाले 5 दिनों में राज्य के उच्चतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आयेगा.

झारखंड में लगातार मौसम में गर्मी देखी जा रही है. तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखा जायेगा. 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का क्षेत्र बनने जा रहा है. मौसम पर इसका असर पड़ सकता है. इस वक्त झारखंड में सिर्फ पछुआ हवा चल रही है.

झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में

राज्य में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया है. ये पिछले 24 घंटे के आंकड़े हैं. मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि इस दौरान जमशेदपुर सबसे गर्म जगह रहा, जबकि सिमडेगा का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा. आने वाले 5 दिनों में राज्य के उच्चतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आयेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: 5 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का क्या होगा मौसम पर असर, IMD के वैज्ञानिक ने कही ये बात

डालटेनगंज का तापमान 35.8 डिग्री पहुंचा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची का उच्चतम तापमान 27 फरवरी तक 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 35.8 डिग्री हो गया है, तो न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री. बोकारो में अधिकतम पारा 34.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 14.5 डिग्री रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा का तापमान

देवघर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा में अधिकतम तापमान क्रमश: 35.2 डिग्री, 33.9 डिग्री, 33.7 डिग्री और 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इन जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.4 डिग्री, 12.3 डिग्री, 12.9 डिग्री और 11.1 डिग्री दर्ज किया गया.

रांची में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

रांची में कल यानी 24 फरवरी को सूर्योदय 6 बजकर 15 मिनट पर होगा. वहीं, आज यानी 23 फरवरी को 5 बजकर 50 मिनट पर सूर्यास्त हो जायेगा. 24 फरवरी को सुबह 9 बजे चंद्रोदय होगा जबकि आज रात 9 बजकर 04 मिनट पर चंद्रास्त हो जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें