आबकारी विभाग ने 780 लीटर अवैध और कच्ची शराब को बरामद किया

Updated:
विज्ञापन

अभियान की भनक लगते ही अवैध शराब कारोबारी इलाका छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गये.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बीनपुर थाना क्षेत्र के साड़पुरा, आवलिया, साखपाड़ा और आसरदा सहित आसपास के 18 इलाकों में आबकारी विभाग ने अभियान चलाया और 780 लीटर अवैध व कच्ची शराब को बरामद किया. आबकारी विभाग को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि इन इलाकों में भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब को छिपाकर रखा गया है. जानकारी मिलने के बाद विभाग हरकत में आया. एक विशेष टीम का गठन करने के बाद इलाके में अभियान चलाया गया. अभियान की भनक लगते ही अवैध शराब कारोबारी इलाका छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गये. जिसके कारण आबकारी विभाग के कर्मी किसी भी अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार नही कर सके. आबकारी विभाग ने बरामद अवैध व कच्ची शराब को नष्ट कर दिया. विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola