राष्‍ट्रीय

National News

व्यवसायी से मारपीट मामले में सैफ़ को जमानत मिली

मुंबई : पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली खान को कल देर रात दक्षिण मुंबई के एक रेस्तरां में एक प्रवासी व्यापारी के साथ मारपीट करने के आरोप में आज गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया.

मछुआरों की मौत का मामला: केरल देगा मुकदमे पर जोर

- भारत-इटली अपने रुख पर कायम -
नयी दिल्ली/कोच्चि : दो भारतीय मछुआरों के मारे जाने के मामले में राजनयिक विवाद को शांत करने की कोशिशों के साथ ही भारत और इटली आज अपने अपने रुख पर कायम नजर आए, वहीं केरल सरकार ने कहा कि वह इस मामले में दो इतालवी नौसन्य कर्मियों पर अभियोग चलाने पर जोर देगी.

कृपाशंकर सिंह का इस्तीफ़ा

- मुंबई प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ा -
नयी दिल्ली : मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कृपाशंकर सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया. पार्टी द्वारा सिंह के इस्तीफ़े की घोषणा आज बंबई उच्च न्यायालय के उस निर्णय के कुछ घंटे के बाद की गई जिसमें अदालत ने पुलिस से उनके खिलाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा चलाने को कहा है.

कानपुर की 10 सीटों के लिये मतदान कल

- सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद -

कानपुरः कानपुर के ग्रामीण और शहरी दस विधानसभा सीटों के लिये पांचवे चरण के लिये कल यानि 23 फ़रवरी की सुबह से शहर के 1359 मतदान केन्द्रों के 3116 पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू होगा इसके लिये जिला प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर अन्य सभी इंतजाम बहुत ही तगड़े किये हैं. कानपुर की 10 सीटों के 31 लाख 36 हजार मतदाता 223 प्रत्याशियों में से अपना विधायक चुनेंगे.

कृपाशंकर सिंह पर चलेगा मुकदमा

- बंबई उच्च न्यायालय ने पुलिस को दिया निर्देश -
मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने आज शहर पुलिस आयुक्त को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत आपराधिक कदाचार के मामले में मुदकमा चलाने का निर्देश दिया. मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह और न्यायमूर्ति रोशन दल्वी की खंडपीठ ने कहा, ‘‘पुलिस आयुक्त भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत कृपाशंकर सिंह पर आपराधिक कदाचार के मामले में सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति प्राप्त करेंगे.’’

रेस्तरां विवाद में सैफ़ की होगी गिरफ्तारी

मुंबई : दक्षिण मुंबई के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति के साथ बहस के बाद कथित तौर पर उसे मुक्का मारने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली खान को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है. हमले में शख्स की नाक की हड्डी टूट गयी थी.

47 भ्रष्ट अफसरों पर अभियोजन के लिए मंजूरी का इंतजार

नयी दिल्ली : केंद्रीय सतर्कता आयोग को 47 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ़ मुकदमा कायम कराने के लिए बीते चार महीने से मंजूरी का इंतजार है. इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप है.

डाउ केमिकल्‍स का लंदन में विरोध, भारत में स्‍वागत

नयी दिल्‍ली: भारत डाउ केमिकल्स को लंदन ओलंपिक्स का प्रायोजक बनाने का विरोध कर रहा है, लेकिन उसी डाउ केमीकल्स की एक कंपनी भारत में कृषि मंत्रालय के अधीन हो रहे सेमीनार की प्रायोजक है.

26/11: सुप्रीम कोर्ट सुनेगा रिकॉर्डेड बातचीत

नयी दिल्लीः मुंबई में 26 नवंबर को किए गए हमलों के दौरान आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं के मध्य हुई बातचीत के पकड़े गए अंश उच्चतम न्यायालय में कल सुनाए जाएंगे.

राज ठाकरे के खिलाफ़ प्राथमिकी रद्द

- उत्तर भारतीयों के खिलाफ़ नफ़रत फ़ैलाने का था मामला -
मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को बड़ी राहत देते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने 2008 का एक मामला खारिज कर दिया. उत्तर भारतीयों के खिलाफ़ भाषण देने के मामले में उन पर प्राथमिकी दर्ज थी जिस कारण शहर में हिंसा हुई.