ट्रेन के दो एसी डिब्बों में आग लगी, कोई हताहत नहीं

अमृतसर: बिहार के सहरसा से अमृतसर आ रही गरीब रथ ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.पंजाब पुलिस के डीसीपी कोस्तव शर्मा ने बताया कि मन्नावाला स्टेशन के निकट दो वातानुकूलित डिब्बों में आग लग गई. ट्रेन के इन डिब्बों में सवार यात्रियों को समय रहते बचा लिया […]
अमृतसर: बिहार के सहरसा से अमृतसर आ रही गरीब रथ ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.
पंजाब पुलिस के डीसीपी कोस्तव शर्मा ने बताया कि मन्नावाला स्टेशन के निकट दो वातानुकूलित डिब्बों में आग लग गई.
ट्रेन के इन डिब्बों में सवार यात्रियों को समय रहते बचा लिया गया. आरपीएफ के एक सिपाही ने धुआं उठता देखा और जंजीर खींच दी. उसने इस बारे में फोन कर ड्राइवर को सूचित किया. उन्होंने कहा कि एयर कंडिशनिंग यूनिट गरम हो गया और इस वजह से शॉट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




