भाजपा महिला मोरचा पदाधिकारियों की बैठक 26 को

Updated:
विज्ञापन

रांची . भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में होगी. इसकी तैयारी के लिए मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता उषा पांडेय ने की. इसमें संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी मौजूद थे. मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने कहा […]

विज्ञापन

रांची . भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में होगी. इसकी तैयारी के लिए मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता उषा पांडेय ने की. इसमें संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी मौजूद थे. मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार चुनावी लाभ लेने के लिए एवं महिलाओं को गुमराह करने के लिए महिला सशक्तिकरण के नाम पर 20 अक्तूबर को महिलाओं को एकत्रित कर रही है. इसमें सरकार के आकस्मिक निधि से 2़5 करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है, जो जनता का पैसा है. बैठक में अमरावती वर्मा, लक्ष्मी कुमारी, काजल प्रधान, आरती सिंह, संध्या विश्वास, अर्चना सिंह, छाया तिवारी, रेखा केसरी, मंजू सिंह, अनिता वर्मा, शोभा सिंह आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola