फोटो: भाजपा तैयारी समिति की बैठक
ऐतिहासिक होगा कार्यकर्ता सम्मेलन : प्रशांत बेरमो फोटो जेपीजी 16-18 संबोधित करते प्रशांत जायसवाल नावाडीह. 18 अक्तूबर को नावाडीह में आहूत डुमरी विस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी समिति की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह ने की. बैठक में भाजपा नेता सह जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल ने कहा कि […]
ऐतिहासिक होगा कार्यकर्ता सम्मेलन : प्रशांत बेरमो फोटो जेपीजी 16-18 संबोधित करते प्रशांत जायसवाल नावाडीह. 18 अक्तूबर को नावाडीह में आहूत डुमरी विस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी समिति की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह ने की. बैठक में भाजपा नेता सह जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल ने कहा कि भाजपा का डुमरी विस सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत इसमें भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में बदलाव के लिए लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं. इससे पूर्व बिरनी में बूथ संख्या 301, 302, 303, 304, 305, 306, 307, 308 के बूथ कमेटी का चुनाव सांसद प्रतिनिधि दशरथ महतो की देखरेख में किया गया. बूथ प्रभारी सुखलाल पंडित, शंकर साव, प्रकाश रवानी, तिलक चंद्र पासवान, छेदी साव, सुरेंद्र नारायण, प्रदीप पांडेय, सीताराम महतो चुने गये. बैठक में साधु महतो, रामेश्वर महतो, गोविंद महतो, जयलाल महतो, त्रिवेणी वर्णवाल, सुरेंद्र मिस्त्री, दिनेश निराला सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










