बन्ना पर आला कमान की मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2014 3:37 AM
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता राज्य सरकार के मंत्री बनेंगे. कांग्रेस आला कमान ने उनके नाम की मंजूरी दे दी है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखदेव भगत को फोन पर इसकी सूचना दी गयी. श्री भगत को जानकारी दी गयी कि एक-दो दिनों में श्री बन्ना को शपथ दिलायी जायेगी. वह मंत्रिमंडल में […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता राज्य सरकार के मंत्री बनेंगे. कांग्रेस आला कमान ने उनके नाम की मंजूरी दे दी है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखदेव भगत को फोन पर इसकी सूचना दी गयी.
श्री भगत को जानकारी दी गयी कि एक-दो दिनों में श्री बन्ना को शपथ दिलायी जायेगी. वह मंत्रिमंडल में योगेंद्र साव का स्थान लेंगे. गौरतलब है कि उग्रवादियों से संबंध के आरोप में श्री साव को लगातार हो रहे विरोध के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. विचार-विमर्श के बाद उनके स्थान पर कांग्रेस कोटे से विधायक बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाये जाने की अनुशंसा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










