वैष्णो देवी गुफा में 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2014 6:08 PM
विज्ञापन
जम्मू:जम्मू कश्मीर की माता वैष्णो देवी यात्रा आज सामान्य रूप से चल रही है. त्रिकुटा की पहाडियों पर स्थित पवित्र मां वैष्णो देवी गुफा में आज 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण यात्रा लगातार चार दिनों तक स्थगित रही थी और यह कल से शुरु […]
विज्ञापन
जम्मू:जम्मू कश्मीर की माता वैष्णो देवी यात्रा आज सामान्य रूप से चल रही है. त्रिकुटा की पहाडियों पर स्थित पवित्र मां वैष्णो देवी गुफा में आज 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण यात्रा लगातार चार दिनों तक स्थगित रही थी और यह कल से शुरु हुई है. हालांकि यात्र केवल पुराने मार्ग से शुरु हुई है और भूस्खलन के मद्देनजर दो नये मार्ग अभी भी बंद हैं.
श्री माता वैष्णो देवी श्रइन बोर्ड (एसएमवीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदीप के भंडारी ने प्रेट्र से कहा, कल से शुरु होने के बाद पवित्र गुफा के लिए यात्र सामान्य रुप से चल रही है. उन्होंने कहा कि कटरा आधार शिविर से 12 हजार से अधिक श्रद्धालू पवित्र गुफा के लिए बढे. यात्रा फिर से शुरु होने के बाद से 18 हजार श्रद्धालू पूजा अर्चना कर चुके हैं.
सीईओ ने कहा कि पवित्र गुफा के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरु की गई लेकिन सांझी छत पर धुंध की वजह से इसे कुछ समय के लिए रोकना पडा. उन्होंने कहा कि कल शुरू होने के बाद से यात्रा नहीं रुकी है और यह सामान्य रुप से चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










