जीटीए तृणमूल कर्मचारियों से कर रहा बदसलूकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 3:56 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : जीटीए में तृणमूल कर्मचारियों से बदसलूकी की जा रही है. साथ ही उनके साथ पक्षपात की जा रही है. जीटीए पर यह आरोप तृणमूल कांग्रेस के उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरमैन एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने लगायी है. वह आज सिलीगुड़ी के सेवक मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : जीटीए में तृणमूल कर्मचारियों से बदसलूकी की जा रही है. साथ ही उनके साथ पक्षपात की जा रही है. जीटीए पर यह आरोप तृणमूल कांग्रेस के उत्तर बंगाल कोर कमेटी के चेयरमैन एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने लगायी है. वह आज सिलीगुड़ी के सेवक मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय विधान भवन में दार्जिलिंग हिमालयन कर्मचारी संगठन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि जीटीए में कार्य कर रहे तृणमूल के सात कर्मचारियों को बेवजह एवं गैर कानूनी रूप से बदली कर दिया गया है. इसको लेकर एसएसी में मामला भी दायर किया गया है, जो फिलहाल लंबित है. वहीं कालिंपोंग, सुकियापोखरी व दार्जिलिंग के कुल नौ तृणमूल समर्थक कर्मचारियों (ग्रुप डी) का बीते एक महीने का वेतन रोक दिया गया है. इन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola