बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का का रेट्रो लुक,तैयार की गयीं 140 पोशाकें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2014 10:47 AM
मुंबई:’बॉम्बे वेलवेट’ के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए 140 पोशाकें तैयार की गयी है. यह पोशाक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजाइनर निहारिका खान ने तैयार किये हैं. अनुष्का इस फिल्म में रेट्रो लुक में दिखेंगी. सूत्रों की मानें, तो अनुष्का फिल्म में उस दौर की सर्वश्रेष्ठ गायिका की भूमिका निभा रही हैं और निर्माताओं ने […]
मुंबई:’बॉम्बे वेलवेट’ के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए 140 पोशाकें तैयार की गयी है. यह पोशाक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजाइनर निहारिका खान ने तैयार किये हैं.
अनुष्का इस फिल्म में रेट्रो लुक में दिखेंगी. सूत्रों की मानें, तो अनुष्का फिल्म में उस दौर की सर्वश्रेष्ठ गायिका की भूमिका निभा रही हैं और निर्माताओं ने अनुष्का को रेट्रो लुक देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी.
फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली निहारिका ने अनुष्का के लिए विशेष रूप से 140 पोशाकें तैयार कीं. अनुराग कश्यप निर्देशित ‘बॉम्बे वेलवेट’ में रणबीर कपूर, करन जौहर सहित कई और कलाकारों ने काम किया है. फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










