कहीं मर न जाये एचआइवी संक्रमित मरीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 8:11 AM
रांची: रिम्स के बर्न वार्ड में भरती एचआइवी संक्रमित मरीज को दवा नहीं मिल रही है. जानकारी के अनुसार एचआइवी संक्रमित होने की जानकारी पर उसने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. पहले उसे पलामू के जिला अस्पताल में भरती कराया गया, लेकिन वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सकों ने रिम्स रेफर […]
रांची: रिम्स के बर्न वार्ड में भरती एचआइवी संक्रमित मरीज को दवा नहीं मिल रही है. जानकारी के अनुसार एचआइवी संक्रमित होने की जानकारी पर उसने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. पहले उसे पलामू के जिला अस्पताल में भरती कराया गया, लेकिन वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सकों ने रिम्स रेफर किया था.
रिम्स आने पर उसे एचआइवी की दवा नहीं मिल रही है. इधर, रिम्स प्रबंधन का कहना है कि उसे दवा पलामू एआरटी सेंटर से ही मिल सकती है, लेकिन उसे रिम्स में भी दवाएं दी जायेगी.
मरीज चार दिन पहले हुआ था भरती
एचआइवी संक्रमित मरीज को रिम्स में चार दिन पहले भरती कराया गया था. जिला अस्पताल में ही उसकी पट्टी की गयी थी. सूत्रों की मानें, तो रिम्स में उसकी पट्टी नहीं बदली गयी है. यदि समय पर उसे दवा नहीं मिला, तो उसकी मौत भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










