रजनीश दुग्गल बने ''खतरों के खिलाड़ी-5'' के विजेता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 7:38 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेता रजनीश दुग्गल स्टंट से भरपूर सेलिब्रिटी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के पांचवे संस्करण के विजेता बन गए हैं. फिल्म 1920 के स्टार ने बेहद खतरनाक स्टंट कर अपने साथी प्रतिभागियों गुरमीत चौधरी और निकीतिन धीर को पछाड़ कर यह खिताब हासिल किया. 32 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इस कार्यक्रम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेता रजनीश दुग्गल स्टंट से भरपूर सेलिब्रिटी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के पांचवे संस्करण के विजेता बन गए हैं. फिल्म 1920 के स्टार ने बेहद खतरनाक स्टंट कर अपने साथी प्रतिभागियों गुरमीत चौधरी और निकीतिन धीर को पछाड़ कर यह खिताब हासिल किया. 32 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें वास्तवित जीवन में एक मजबूत इंसान बनाया है.

उन्होंने कहा, मैं इस कार्यक्रम में जीतने के इरादे से आया था. लेकिन कार्यक्रम के दौरान कई उतार चढ़ाव वाले पल थे और मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि बुरे पलों ने मुझे निराश नहीं किया. केवल जीत का ही विचार मन में था. पुरस्कार जीतने के बाद रजनीश ने प्रेट्र के साथ बातचीत में कहा, इस कार्यक्रम ने मेरे लिए न केवल दूसरे कार्यक्रमों के द्वार खोले हैं बल्कि एक मुझे एक मजबूत इंसान भी बनाया है. जीत की ट्रॉफी उन्हें सुपरस्टार अजय देवगन ने दी. रजनीश को पुरस्कार में एक कार और 25 लाख रुपये नगद भी मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola