शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए शरीफ ने की पाक आर्मी चीफ से खुशामद!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2014 9:52 AM
नयी दिल्ली : भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शामिल होने के लिए आने वाले हैं. तीन दिनों तक असमंजस की स्थिति रहने के बाद नवाज ने आखिरकार निमंत्रण स्वीकार कर ही लिया. शरीफ के साथ उनके विदेश और रक्षा मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, […]
नयी दिल्ली : भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शामिल होने के लिए आने वाले हैं. तीन दिनों तक असमंजस की स्थिति रहने के बाद नवाज ने आखिरकार निमंत्रण स्वीकार कर ही लिया.
शरीफ के साथ उनके विदेश और रक्षा मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, स्पेशल असिस्टेंट तारिक फातमी और विदेश सचिव ऐतजाज चौधरी आदि होंगे. शरीफ को भारत आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. नवाज की पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाक अधिकृत पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ जो शरीफ के भाई भी हैं, ने पाक के आर्मी चीफ रहील शरीफ से शुक्रवार रात लाहौर में आर्मी के गेस्ट हाउस में जाकर मुलाकात की थी.
आधे घंटे तक चली बैठक में उन्होंने नवाज को भारत जाने देने की जरूरत समझायी, तब जाकर आर्मी चीफ ने इस दौरे को अपनी सहमति दी. सूत्रों का कहना है कि नवाज को जिस तरह इस दौरे के लिए अपने आर्मी चीफ को मनाना पड़ा है, उससे उनकी सीमाएं और मजबूरियां जाहिर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










