वीना मलिक के खिलाफ ईशनिंदा का मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2014 10:32 AM
इस्लामाबाद : पाक पुलिस ने कथित रूप से ईशनिंदा वाली सामग्री के प्रसारण के आरोप में अभिनेत्री वीना मलिक, जिओ टीवी के मालिक मीर शकील-उर रहमान और जंग मीडिया समूह के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया है. जिओ चैनल ने बुधवार को विवादित अभिनेत्री वीना मलिक का मॉक निकाह रचाया था. इस कार्यक्रम के […]
इस्लामाबाद : पाक पुलिस ने कथित रूप से ईशनिंदा वाली सामग्री के प्रसारण के आरोप में अभिनेत्री वीना मलिक, जिओ टीवी के मालिक मीर शकील-उर रहमान और जंग मीडिया समूह के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया है. जिओ चैनल ने बुधवार को विवादित अभिनेत्री वीना मलिक का मॉक निकाह रचाया था.
इस कार्यक्रम के बैकग्राउंड में धार्मिक गीत बज रहा था. पंजाब प्रांत के ओकारा के जिला और सत्र न्यायाधीश ने इस कार्यक्रम के संबंध में कल जिओ मीडिया समूह के मालिक रहमान, एंकर शाइस्ता लोधी, अभिनेत्री वीना मलिक और उनके पति असद खटक के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया. पुलिस अधिकारी राणा अजीज ने मामला दर्ज किये जाने की जानकारी दी. कहा कि इस्लामाबाद के मारगाला थाने में दर्ज मामले में वीना, उसके पति असद और कार्यक्रम की एंकर लोधी का भी नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










