रामदेव ने अमित शाह की टिप्पणी का किया बचाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2014 7:35 PM
नयी दिल्ली : योगगुरु बाबा रामदेव ने आज नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अमित शाह का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल उन लोगों से बदला लेने का जिक्र किया था जो पिछले छह दशकों में भ्रष्टाचार में शामिल रहे और देश को लूटने का काम किया. रामदेव ने कहा, ‘‘ अमित […]
नयी दिल्ली : योगगुरु बाबा रामदेव ने आज नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अमित शाह का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल उन लोगों से बदला लेने का जिक्र किया था जो पिछले छह दशकों में भ्रष्टाचार में शामिल रहे और देश को लूटने का काम किया.
रामदेव ने कहा, ‘‘ अमित शाह ने क्या गलत कहा ? पिछले 67 वर्षो के दौरान जिन्होंने देश को लूटा और जो भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल रहे और इसके बाद वे बदलाव की बात करते हो, निश्चित तौर पर देश के लोगों में उनके प्रति नाराजगी और असंतोष है.’’ रामदेव राष्ट्रपति भवन में ज्ञापन सौंपने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे. योगगुरु ने अपने ज्ञापन में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग की जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1931 में अपना सर्वस्व न्योछावर किया था.
योगगुरु ने कहा, ‘‘ भारी निराशा के साथ मैं यह कहना चाहता हूं कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया लेकिन उन्हें अभी तक मान्यता नहीं मिली है और केंद्र ने शहीद का दर्जा नहीं दिया है.’’ उन्होंने कहा कि कोई भी स्वतंत्र और आत्मसम्मान रखने वाला देश अपने वीरों का आभारी होता है.
रामदेव ने कहा कि जिन लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया, उनका नाम इंडिया गेट पर स्मारक पर दर्ज होना चाहिए. उन्होंने यह भी मांग की कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज का हिस्सा रहे वीर सैनिकों का नाम भी शहीद की सूची में शामिल किया जाना चाहिए.रामदेव ने कहा, ‘‘ तात्या तोपे, राम प्रसाद बिस्मिल, उधम सिंह और कई अन्य सेनानियों के परिवारों को गुरबत में रहना पड रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










